Live

Israel Attack Iran Live Updates: ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर इजराइल और अमेरिका ने किया हमला, रॉयटर्स की रिपोर्ट में खुलासा

🕒 Updated: March 2, 2026 03:27:27 PM IST

Israel Attack Iran Live Updates: मिडिल ईस्ट शनिवार से लेकर अब तक मिसाइलों के हमलों और धमाकों से थर्राया हुआ है. अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर शनिवार को हमला किया गया. इस हमले में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. उधर, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है. मोजतबा खामेनेई लंबे समय से सत्ता के अंदरूनी घेरे में असरदार माने जाते रहे हैं और उन्हें संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था. अमेरिका और इजराइल को जवाब देते हुए ईरान ने भी हमला बोल दिया है. ईरान ने अमेरिका के कई सहयोगी देशों में स्थित मिलिट्री बेस पर हमले किए हैं. ईरान के साथ अब लेबनान का हिजबुल्लाह गुट भी आ गया है. उसने इजराइल के हाइफा शहर पर कई रॉकेट दागे हैं. इसके अलावा साइप्रस में ब्रिटेन के अक्रोतिरि एयरबेस पर ड्रोन हमला होने की भी जानकारी मिल रही है. ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिकी हमलों के बाद खाड़ी देशों में भी तनाव बढ़ गया है. लगातार हमलों के चलते गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के सदस्य देशों ने आपात बैठक कर ईरान के जवाबी हमलों की निंदा की. यूएई, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान ने कहा कि ईरान द्वारा नागरिक इलाकों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. बैठक में यह भी तय हुआ है कि जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाया जाएगा. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध लंबा चला तो दुनिया भर में महंगाई बढ़ सकती है. इसके सबसे ज्यादा असर तेल सप्लाई पर पड़ना तय है या कहें पड़ना शुरू हो गया है. इस युद्ध का असर अब वैश्विक बाजार पर भी हल्का-हल्का दिखने लगा है. ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेज उछाल आया. फिलहाल कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. दाम लगातार बढ़े तो वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ेगी. इससे भारत समेत एशियाई देश भी प्रभावित होंगे.  

अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर किया गया हमला अब युद्ध की शक्ल ले चुका है. टकराव अब और बड़ा होता जा रहा है.
अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर किया गया हमला अब युद्ध की शक्ल ले चुका है. टकराव अब और बड़ा होता जा रहा है.
Israel Attack Iran Live Updates: अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर किया गया हमला अब युद्ध की शक्ल ले चुका है. टकराव अब और बड़ा होता जा रहा है. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई देशों पर हमले किए हैं.

Live Updates

  • 15:26 (IST) 02 Mar 2026

    Israel Attack Iran Live Updates: ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर इजराइल और अमेरिका ने किया हमला

    Israel Attack Iran Live Updates: IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) में ईरान के राजदूत का कहना है कि US और इज़राइल ने रविवार को ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया. यह जानकारी  रॉयटर्स की ओर से सामने आई है.  

  • 12:56 (IST) 02 Mar 2026

  • 12:55 (IST) 02 Mar 2026

    Israel Attack Iran Live Updates:  ईरान का दावा- कुवैत में मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-15

    Israel Attack Iran Live Updates: ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है. बता दें कि F-15 फाइटर जेट दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है. इसमें अमेरिका और कुवैत की सेना की ओर भी कोई बयान नहीं आया है. 

  • 12:09 (IST) 02 Mar 2026

    Israel Attack Iran Live Updates: श्रीनगर में प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

    Israel Attack Iran Live Updates: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. यहां पर बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश में पहले ही एहतियात के तौर पर कश्मीर के सभी जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं.  

  • 10:58 (IST) 02 Mar 2026

    Israel Attack Iran Live Updates: लखनऊ में 3 दिन तक बंद रहेंगीं दुकानें : यासूब अब्बास

    Israel Attack Iran Live Updates: लखनऊ में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन और बंद के आह्वान पर शिया धार्मिक नेता यासूब अब्बास ने कहा कि तीन दिन तक सारी दुकानें बंद रहेंगी. लोगों के घरों पर काले परचम लगेंगे.