Categories: देश

Mohan Bhagwat: ’75 के बाद हट जाना चाहिए…’, भागवत का संकेत या सलाह? सियासत में हलचल तेज, क्या होगा 17 सितंबर को?

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान ने भारतीय राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। भागवत ने 9 जुलाई को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 75 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को रुक जाना चाहिए और दूसरों के लिए जगह बनानी चाहिए।

Published by

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान ने भारतीय राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। भागवत ने 9 जुलाई को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 75 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को रुक जाना चाहिए और दूसरों के लिए जगह बनानी चाहिए। इस बयान को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़कर देखा जा रहा है, जो इसी साल 17 सितंबर को 75 साल के होने वाले हैं।

हालांकि मोहन भागवत ने अपने बयान में किसी नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके शब्दों में छुपा ‘इशारा’ अब चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा कि जब आपको शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाए, तो यह मान लेना चाहिए कि अब ‘समय आ गया है हटने का।’ उन्होंने यह भी कहा कि ये परंपरा मोरोपंत पिंगले जैसे पुराने स्वयंसेवकों से मिली है।

राजनीतिक हलचल और विपक्ष की चुटकी

RSS प्रमुख के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तेज हलचल है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने चुटकी लेते हुए कहा, “भागवत जी का इशारा साफ है, मोदी जी 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे।” बता दें, विपक्ष इस बयान को मोदी सरकार पर आंतरिक दबाव और सत्ता हस्तांतरण के संकेत के तौर पर देख रहा है।

Related Post

मोदी का पुराना बयान भी चर्चा में

भागवत के बयान के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी का 2016 का बयान भी वायरल हो रहा है, जब उन्होंने नोटबंदी के बाद मुरादाबाद की रैली में कहा था कि “हम तो फकीर आदमी हैं, झोला उठाकर चल पड़ेंगे जी।” इस बयान को अब कई लोग मोदी के त्याग और राष्ट्रसेवा के भाव से जोड़ रहे हैं और कुछ इसे भविष्य की प्लानिंग के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

संघ का इशारा या सामान्य परंपरा?

जब मीडिया ने इस बयान पर आरएसएस के एक वरिष्ठ विचारक से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा, “संघ का काम ही इशारा करना है। भागवत जी का यह बयान सामान्य है, लेकिन समय के हिसाब से इसका अर्थ निकाला जा रहा है।” वहीं, भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “मोदी जी खुद एक प्रामाणिक स्वयंसेवक हैं। उन्हें किसी के कहने की जरूरत नहीं, वे खुद तय करेंगे कि सही समय क्या है।”

क्या 17 सितंबर को कुछ बदलेगा?

इस बयान के बाद अब सभी की नजरें 17 सितंबर 2025 पर टिक गई हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो जाएंगे। क्या यह किसी नए दौर की शुरुआत होगी? क्या मोदी कोई बड़ा फैसला लेंगे? या फिर यह महज एक विचारात्मक टिप्पणी भर थी?

World Population Day: जनसंख्या की सुनामी! भारत सबसे आगे, अफ्रीका दे रहा चुनौती; जानिए क्या है इस दिन का महत्व

100 से अधिक बैंक खातें… बिहार के ऐजेंट, नेपाल से छांगुर बाबा तक इस तरह पहुंचाया गया 300 करोड़, खुलासे के बाद पुलिस भी दंग

Published by

Recent Posts

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026