Categories: देश

Bihar Budget 2026: नीतीश सरकार का बड़ा दांव, बढ़ाई सम्मान निधि की राशि; किसानों को हर साल अब मिलेंगे इतने रुपए

Kisan Samman Nidhi: नई योजना के अनुसार, किसानों को केंद्र सरकार से मिलने वाले 6,000 रुपये सालाना के अलावा बिहार सरकार 3,000 रुपये अतिरिक्त देगी.

Published by Shubahm Srivastava
Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2026 में नीतीश सरकार ने किसानों के लिए बड़ा और ऐतिहासिक ऐलान किया है. राज्य सरकार ने ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना’ शुरू करने का फैसला लिया है, जिसका मकसद अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है.
इस योजना के तहत बिहार के किसानों को केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि के साथ राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सहायता मिलेगी.

किसानों को 3,000 रुपये अतिरिक्त देगी बिहार सरकार

नई योजना के अनुसार, किसानों को केंद्र सरकार से मिलने वाले 6,000 रुपये सालाना के अलावा बिहार सरकार 3,000 रुपये अतिरिक्त देगी. इस तरह अब राज्य के पात्र किसानों को हर साल कुल 9,000 रुपये की सम्मान निधि प्राप्त होगी. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब देशभर में पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने की मांग उठ रही है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. बिहार सरकार ने अपने बजट में यह कदम उठाकर किसानों को बड़ी राहत दी है.

बिहार देश का पहला ऐसा राज्य

सरकार के इस फैसले से बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने पीएम किसान योजना के ऊपर अपनी अलग से आर्थिक सहायता जोड़ने का निर्णय लिया है. इससे न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि खेती से जुड़े खर्चों को संभालने में भी उन्हें मदद मिलेगी. यह योजना खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है.

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

इस बीच, पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी होने की संभावना जताई जा रही है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे किस्त मिलने में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर लें. इनमें सबसे अहम हैं—e-KYC प्रक्रिया पूरी करना, बैंक खाते को आधार से लिंक कराना और भू-लेख यानी भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन सुनिश्चित करना. अगर इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी रहती है, तो किस्त अटक सकती है.
Shubahm Srivastava

Recent Posts

इस्लामिक देशों पर वायरल भविष्यवाणी से मचा हड़कंप, खाक में मिल जाएगा पाकिस्तान; भारत पर भी किया हैरान करने वाला दावा

Viral Prediction: साल 1969 में 'शाकाहारी सदाचारी बाल संघ' में पत्रिका की स्थापना हुई और…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026 4th Day : मां कुष्मांडा की पूजा का खास दिन, सही विधि और मंत्र से करें आराधना

Chaitra Navratri Day 4 Maa kushmanda: आज 22 मार्च, 2026 को चौथी नवरात्रि है. नवरात्रि…

March 22, 2026

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने दी झमाझम बारिश की चेतावनी! जानें आपके राज्य का हाल

Todays Weather 22 March 2026: उत्तर भारत में काफी बदला हुआ और उतार-चढ़ाव भरा रहने…

March 22, 2026

Video: शख्स ने की ‘मन की बात’ से जुड़ी मजेदार रिक्वेस्ट; फिर PM मोदी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

PM Modi News: एक इंस्टाग्राम रील में, दुआ ने मज़ाक में अपने पिता की लीडर…

March 21, 2026