CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को शनिवार, 14 मार्च को दिल्ली पुलिस ने कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाला था. इसी मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. रायपुर के रहने वाले विनोद तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कौशांबी आए थे. इसी दौरान डक शरीरा गांव से दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.
किस मामले में हुए गिरफ्तार?
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर और कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी वहीं अपने पिता के पिंडदान करने कि लिए संगम आए थे. इस दौरान वह अपने पैतृक गांव डक शरीरा पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक, पीसीसी संयुक्त महामंत्री ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी. इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.
सोशल मीडिया पर किया था विवादित पोस्ट
कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी जानकारी दी कि 3 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया था. जिसको लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर दिल्ली लेकर जा रही है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया
इस गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘अपने बाबूजी के पिंडदान के लिए संगम आए कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने फरवरी के एक पोस्ट के लिए गिरफ्तार कर लिया है.’
पुलिस ने दी जानकारी
थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ‘सुबह दिल्ली पुलिस डक शरीरा गांव के रहने वाले विनोद तिवारी को गिरफ्तारी करने आए थे. आरोपी ने पीएम के खिलाफ कोई पोस्ट किया था. जिस पर उनके खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज है. उसके संबंध में दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस उन्हें दिल्ली लेकर जा रही है.

