Categories: देश

‘अब सनातनियों को एक होना ही पड़ेगा…’, दिल्ली विस्फोट के बाद भड़क उठे धीरेंद्र शास्त्री; बयान से मचा हड़कंप

Delhi Red Fort Blast: बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट की घटना पर कहा कि कल जो हुआ वह घोर निंदनीय और अमानवीय है.

Published by Divyanshi Singh

Red Fort Blast: सोमवार शाम लाल किले के पास एक कार में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए. यह विस्फोट शाम 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक हुंडई i20 कार में हुआ, जिसके बाद व्यस्त इलाके में क्षत-विक्षत शव और क्षतिग्रस्त कारें बिखर गईं. अब बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट की घटना को लेकर बयान दिया है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा? 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि “कल जो हुआ वह घोर निंदनीय और अमानवीय है. भगवान से प्रार्थना है कि जिनका शरीर पूरा हुआ उन्हें वे अपने चरणों में स्थान दें. हम शोक संवेदना व्यक्त करते हैं. हम सुख संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.कट्टहर मजहबी पंत कि विचारधारा की सोच पर लगाम लगाने के लिए अब सनातनियों को एक होना ही पड़ेगा. इस देश में जब तक भारतीयों की एकता नहीं हो जाती है तब तक हम पद यात्रा करते रहेंगे.”

Related Post

UAPA के तहत दर्ज हुआ केस

यह मामला यूएपीए की धारा 16, 18, विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है. यूएपीए एक आतंकवाद-रोधी कानून है. इसका उपयोग आतंकवादी कृत्यों और देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरा पहुँचाने वाली गतिविधियों की जाँच और उन पर मुकदमा चलाने के लिए किया जाता है.

यूएपीए की धारा 16: यदि कोई व्यक्ति ऐसा कार्य करता है जिससे आम जनता में भय या आतंक फैलता है, किसी व्यक्ति या समूह को गंभीर नुकसान पहुँचता है, या किसी सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रयास करता है, तो उसे आतंकवादी कृत्य माना जाता है. इसके लिए आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक की सज़ा हो सकती है. यूएपीए की धारा 18: यदि कोई व्यक्ति किसी आतंकवादी कृत्य की योजना बनाता है या किसी भी तरह से उसमें योगदान देता है, तो उसे अपराधी के समान ही दंड दिया जाता है.

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026