Live

Independence Day 2025 LIVE updates: देश की डेमोग्राफी को एक साजिश के तहत बदला जा रहा है-लाल किले से बोले पीएम मोदी

🕒 Updated: August 15, 2025 09:36:26 AM IST

Independence Day 2025 LIVE updates: पूरा देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इस बार थीम ‘न्यू इंडिया’ है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए 5000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। लाल किले और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। देश भर से 85 सरपंचों ने समारोह में भाग लिया है। लाल किले से अपने संबोधन से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ भी दीं और ‘विकसित भारत’ के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने लिखा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद!”

Independence Day 2025 LIVE updates
Independence Day 2025 LIVE updates

पीएम मोदी ने लाल किले से बताया भारत का सामर्थ्य

  • पीएम मोदी ने कहा कि मेड इन इंडिया फाइटर जेट पर काम कर रहे हैं.
  • समुद्र के अंदर मौजूद भंडार को भी खोज रहे हैं.
  • मिनरल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहे हैं.
  • हमारा UPI दुनिया को हैरत में डाल रहा है.
  • भारत अपने स्पेस सेंटर के लिए काम कर रहा है.
  • आईटी सेक्टर में आत्मनिर्भर बनिए.
  • देश की जरूरत के हिसाब से फर्टिलाइजर बनाएं.
Independence Day 2025 LIVE updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया, फ्लाईपास्ट में ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की गई

Live Updates

  • 09:36 (IST) 15 Aug 2025

    Independence Day 2025 LIVE updates: हम 2047 तक भारत को विकसित बनाएँगे- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि देश सुदर्शन चक्र मिशन शुरू करेगा। उन्होंने आपातकाल का ज़िक्र करते हुए कहा कि आपातकाल के पापियों और हत्यारों को नहीं भूलना चाहिए। साथ ही, उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया और कहा कि हम इसे बनाकर रहेंगे। इसके लिए हम न रुकेंगे, न झुकेंगे। कठिन परिश्रम करने वालों ने ही इतिहास रचा है। जिन्होंने फौलादी चट्टानें तोड़ी हैं, उन्होंने ही समय को मोड़ा है। यही समय है, सही समय है।

  • 09:31 (IST) 15 Aug 2025

    Independence Day 2025 LIVE updates: देश की डेमोग्राफी बदली जा रही है-पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं देश को एक चिंता और चुनौती से आगाह करना चाहता हूं। एक षड्यंत्र के तहत, एक सोची-समझी साजिश के तहत, देश की डेमोग्राफी बदली जा रही है। एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश की बहनों-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासियों के घरों में घुसकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जब सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है, तो देश की सुरक्षा पर संकट आता है। इससे सामाजिक तनाव के बीज बोए जाते हैं। कोई भी देश अपना देश दूसरे को नहीं सौंप सकता। हमारे पूर्वजों ने त्याग और शहादत से आजादी हासिल की है। उन महापुरुषों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसा न होने दें। मैं लाल किले की प्राचीर से कहना चाहता हूं कि हम एक उच्चस्तरीय डेमोग्राफी मिशन शुरू कर रहे हैं।

  • 09:28 (IST) 15 Aug 2025

    Independence Day 2025 LIVE updates: प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन सुदर्शन चक्र की घोषणा की

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत दुश्मनों के किसी भी हमले को नाकाम करने के लिए एक शक्तिशाली हथियार प्रणाली बनाने हेतु मिशन सुदर्शन चक्र शुरू करेगा।"

  • 09:27 (IST) 15 Aug 2025

    Independence Day 2025 LIVE updates: भारत घुसपैठियों को आदिवासियों की ज़मीन हड़पने नहीं देगा-प्रधानमंत्री मोदी

    Independence Day 2025 LIVE updates: प्रधानमंत्री मोदी ने अवैध प्रवासियों का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि"घुसपैठ के कारण जनसांख्यिकीय परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए सरकार एक उच्चस्तरीय जनसांख्यिकीय मिशन स्थापित करेगी। भारत घुसपैठियों को आदिवासियों की ज़मीन हड़पने नहीं देगा," ।

  • 09:13 (IST) 15 Aug 2025

    Independence Day 2025 LIVE updates: RSS दुनिया का सबसे बड़ा NGO है- PM मोदी

    Independence Day 2025 LIVE updates:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना की है। उन्होंने RSS को दुनिया का सबसे बड़ा NGO बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि RSS के 100 वर्षों के गौरवशाली सेवाकाल पर देश को गर्व है। संघ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है।