Live

Weather News Live Updates: बारिश, बर्फबारी, ठंड और कोहरा किन राज्यों में बढ़ाएगा मुसीबत, यहां जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

🕒 Updated: February 5, 2026 12:05:28 PM IST

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE:   देशभर के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. एक ओर जहां उत्तर  भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश, बर्फबारी, कोहरा और शीतलहर का प्रकोप है, तो दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी है. वीकेंड तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे यात्रा करते समय सावधानी बरतनी जरूरी है. वहीं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उत्तर भारत के अधिकतर राज्य कड़ाके की ठंड से दूर है, लेकिन कोहरा ज्यादा परेशान कर रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार (5 फरवरी, 2026) को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा. इस दौरान पछुआ हवाएं चलेंगी. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की वजह से उत्तर भारत के  कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ठंडी हवाओं के साथ कोहरे का असर देखा जा सकता है. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक,, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा की तेज धाराओं (जेट स्ट्रीम) के एक्टिव होने से हिमालयी क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानी इलाकों में मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गुरुवार (5 फरवरी, 2026) हल्की बर्फबारी या बारिश होने की संभावना बरकरारा है. वहीं, पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी या बारिश हो सकती है. इसके असर से उत्तर भारत में हल्की कंपकंपी बढ़ सकती है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार (5 फरवरी, 2026) को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा. इस दौरान पछुआ हवाएं चलेंगी.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरुवार (5 फरवरी, 2026) को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा. इस दौरान पछुआ हवाएं चलेंगी.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE :  मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत में मौसम ठंडा और थोड़ा बदलता रहेगा. कोहरा जरूर परेशान करेगा, लेकिन ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. यहां जानिये गुरुवार (5 फरवरी, 2026)  के मौसम का लेटेस्ट अपडेट.

Live Updates

  • 11:48 (IST) 05 Feb 2026

    Weather News Live Updates: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, लोगों को ठंड से मिलेगी राहत

    Weather News Live Updates: धूप निकलने से राजस्थान के कई जिलों में लोगों को ठंड से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आगामी तीन से चार दिन के दौरान मौसम शुष्क रहेगा. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी.

  • 10:42 (IST) 05 Feb 2026

    Weather News Live Updates: पहाड़ी राज्यों में 7 फरवरी तक कोहरे का अलर्ट जारी

    Weather News Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार में और 7 फरवरी को मेघालय में सुबह/रात के घंटों में अलग-अलग/कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

  • 10:40 (IST) 05 Feb 2026

    Weather News Live Updates: पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में कोहरा करेगा परेशान

    Weather News Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और झारखंड में कोहरा शाम को भी परेशान करेगा.

  • 09:44 (IST) 05 Feb 2026

    Weather News Live Updates: मुंबई में नहीं होगा न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव

    Weather News Live Updates: अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई (महाराष्ट्र) में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद के 2 दिनों में 2-3°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • 07:05 (IST) 05 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव का अलर्ट नहीं

    Today Weather Live Updates: अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 3 दिनों में 2-3°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी.