Live

Weather News Updates: ठंड की विदाई अभी दूर, आज किन राज्यों में छाया कोहरा-पड़ रही कड़ाके की सर्दी; कर लें नोट

🕒 Updated: February 6, 2026 12:34:59 PM IST

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE:  फरवरी, 2026 का पहला सप्ताह बीतने को है, लेकिन ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है. उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और बारिश ने मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में शुक्रवार (6 फरवरी) और अगले सप्ताह की शुरुआतानी यानी 9 से 11 फरवरी के दौरान झमाझम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है. ऐसे में ठंड की विदाई दूर है और आगामी एक सप्ताह से अधिक समय तक कोहरा और सर्दी लोगों को सताती रहेगी. रविवार (8 फरवरी, 2026) तक ठंड, कोहरा और बारिश की संभावना की बीच मौसम लोगों को परेशान करता रहेगा.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत कई राज्यो में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. IMD ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद इसका असर उत्तर भारत में ठंड और न्यूनतम तापमान में कमी के रूप में नजर आए. कई राज्यों में बादल छाने और कोहरा पड़ने की भी संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.  IMD के अनुसार, शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में कई जिलों में घना कोहरा छाया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 7 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. यहां जानिये शुक्रवार (6फरवरी, 2026)  के मौसम का लेटेस्ट अपडेट.

उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और बारिश ने मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में शुक्रवार (6 फरवरी) और अगले सप्ताह की शुरुआतानी यानी 9 से 11 फरवरी के दौरान झमाझम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है. ऐसे में ठंड की विदाई दूर है.
उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और बारिश ने मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में शुक्रवार (6 फरवरी) और अगले सप्ताह की शुरुआतानी यानी 9 से 11 फरवरी के दौरान झमाझम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है. ऐसे में ठंड की विदाई दूर है.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनं के दौरान उत्तर भारत में कई राज्यों में ठंड और कोहरा परेशान करेगा. सर्द हवाओं में परेशानी में इजाफा कर सकती हैं.

Live Updates

  • 10:02 (IST) 06 Feb 2026

    Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में 10 फरवरी तक मौसम रहेगा शुष्क

    Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में 6 फरवरी से 10 फरवरी तक NCR में मौसम शुष्क बना रहेगा और सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास रहेगा.

  • 10:01 (IST) 06 Feb 2026

    Weather News Live Updates: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 11 फरवरी तक बारिश का अलर्ट

    Weather News Live Updates: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) से 11 फरवरी के दौरान झमाझम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने अलर्ट जारी किया है. वहीं, अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.

  • 06:51 (IST) 06 Feb 2026