Live

Today Weather Live Updates: 24-48 घंटे में कहां गिरेंगे बारिश संग ओले, कहां बर्फीली हवाएं कम करेंगीं पारा; नोट करें अपने यहां का हाल

🕒 Updated: February 3, 2026 10:58:31 AM IST

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE :  दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ. पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल छाए हुए हैं और बारिश का अलर्ट जारी है. इसके चलते पूरे उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है. बताया जा रहा है कि मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का यह सितम आगामी 14 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घने कोहरे के साथ शीतलहर के चलने से ठंड का असर कायम है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 12-24 घंटे के दौरान देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के अलावा,  हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने का भी अलर्ट जारी है. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी मंगलवार (3 फरवरी) और बुधवार  (4 फरवरी) को भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना बरकरार है. वहीं, खराब मौसम, कोहरे और शीतलह के चलते ट्रेनों की आवाजाही और फ्लाइट सेवाएं प्रभावित रहने के आसार हैं. कोहरे के चलते सुबह और शाम जहां सड़कों  पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है तो ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते रेल यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.  देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, शामली, सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, मेवात, नारनौल और फरीदाबाद) की बात करें 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों (लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश) पर भारी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहा तो मैदान में कंपकंपी बढ़ सकती है. इसके अलावा लगातार बारिश एवं हिमपात से घाटी समेत मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. 

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ. पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल छाए हुए हैं और बारिश का अलर्ट जारी है.
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ. पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल छाए हुए हैं और बारिश का अलर्ट जारी है.

Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते देश के उत्तरी हिस्सों ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश-बर्फबारी की संभावना कायम है.  मंगलवार (3 फरवरी) के मौसम का लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.

Live Updates

  • 10:55 (IST) 03 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: दिल्ली-NCR में आज बारिश का अलर्ट

    Today Weather Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं. ऐसे में बारिश का अलर्ट जारी है. बारिश की वजह से तापमान में हल्की गिरावट भी आ सकती है. मौसम विभाग ने बुधवार को भी राजधानी में हल्का कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई है. दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

  • 09:37 (IST) 03 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: कोहरे ने बढ़ाई टेंशन, 100 से अधिक ट्रेनें को परिचालन प्रभावित

    Today Weather Live Updates: घने कोहरे और ठंड ने ट्रेनों की रफ्तार को भी प्रभावित किया है. भारतीय रेलवे द्वारा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कोहरे से 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इनमें ज्यादातर ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 6 घंटे की देरी से चल रही हैं. इससे यात्रियों को बड़ी भारी दिक्कत आ रही है. कोहरे प्रभावित ज्यादातर ट्रेनें एनसीआर जोन की हैं.  

  • 06:54 (IST) 03 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: दिल्ली के वायु प्रदूषण से राहत, 200 के आसपास पहुंचा AQI

    Today Weather Live Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी रखा है. हालांकि मामूली बारिश का अलर्ट है. इस बीच मौसमी गतिविधियां होने से प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी से राहत मिली है. दिल्ली में एक्यूआई लेवल 200 के आसपास पहुंच गया है.

  • 06:54 (IST) 03 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: जम्मू-कश्मीर के लोगों की परेशानी बढ़ाएगा खराब मौसम

    वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी जारी है.IMD की ओर से पूरे राज्य में कोल्ड डे का अलर्ट जारी है. अगले 24-48 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले स्थानों पहलगान, श्रीनगर, कुलगाम और दक्षिण कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फ गिरने का अलर्ट है. मंगलवार तक कुछ स्थानों काजीकुंड, कोकरनाग, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर में पर न्यूनतम तापमान माइनस की श्रेणी में रहेगा. 

  • 06:54 (IST) 03 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: उत्तराखंड में भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

    Today Weather Live Updates: यूपी से सटे पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, रूद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर समेत कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री पर बर्फबारी जारी रहेगी.