Categories: मनोरंजन

The Bengal Files को लेकर कोलकाता में मचा हंगामा, पल्लवी जोशी ने सुनाई ममता सरकार को खरी-खोटी, TMC में मचा हड़कंप!

The Bengal Files: फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर को कोलकाता में रिलीज होने से रोक दिया गया है। इसके लिए पल्लवी जोशी ने ममता बनर्जी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Published by Preeti Rajput
The Bengal Files: फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर इन दिनों राजनीति में काफी बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म के कारण एक्ट्रेस पल्लवी जोशी भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर कोलकाता में रिलीज करने का तय किया गया था। लेकिन यहां के प्रशासन ने इस पर फिलहाल को लिए रोक लगा दी है। जिसको लेकर फिल्म के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर ने बंगाल की राज्य सरकार पर मनमानी करने के आरोप भी लगा दिए हैं। फिल्म को लेकर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है।

फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर लगी रोक

अब फिल्म की निर्माता और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने हाल ही में कोलकाता में फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर लगाई गई रोक को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर रोक और हंगामे को लेकर वहां की ममता बनर्जी की सरकार तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने राज्य सरकार को लेकर भारी नाराजगी व्यक्त की है।

पल्लवी जोशी ने जताया विरोध

पल्लवी ने अपना विरोध जाहिर करते हुए आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि- यह साफ तौर पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने ही किया है। हर इस बात को लोगों के बीच जाहिर करने में किसी तरह का कोई संकोच नहीं कर रहे हैं। हमें पहले से ही पता था कि फिल्म को लेकर हमें किसी ना किसी तरह का विरोध झेलना ही पड़ेगा। लेकिन हमें यह नहीं मालूम था कि यह विरोध इस तरह से होगा कि हम अपना ट्रेलर यहां बिल्कुल ही नहीं दिखा पाएंगे। 16 अगस्त को डायरेक्ट एक्शन डे की सालगिरह थी। हमारे लिए इस दिन ट्रेलर रिलीज करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण था।

“सभी को काफी बुरा लगा” – पल्लवी जोशी

उन्होंने आगे यह भी कहा कि- अगर इतिहास में कुछ ऐसी घटना हुई है जिसके बारे में लोगों को जानना चाहिए तो उसकी कहानी जब कुछ लोग आगे लाने की कोशिश कर रहे हैं, फिर सरकार को इन कहानियों को उजागर करने सभी की मदद करनी चाहिए। उन्हें हमारा पूरा समर्थन करना चाहिए था। लेकिन मुझे यह नहीं मालूम था कि वह ट्रेलर तक नहीं दिखाने देंगे। यह बहुत ही ज्यादा दुख की बात है। क्योंकि हमारी पूरी टीम को काफी परेशानी हुई और सभी को काफी बुरा भी लगा है। आखिरकार राज्य सरकार का काम था कि हम लोगों का सहयोग करना। बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को लिखा और डायरेक्ट किया है।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026