त्वाडा कुत्ता टॉमी! Bigg Boss के घर में प्रणित का पारा हुआ हाई; Shehnaaz Gill के भाई पर भड़के कॉमेडियन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में अब एक और कलेश होता हुआ नजर आ रहा है. बर्तन धोने पर शहबाज बदेशा, प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज आपस में भिड़ते नजर आए. लड़ाई इतनी बड़ गई कि- प्रणित ने शहबाज को 'टॉमी' तक कह दिया है.

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 के हर वीकेंड के वार पर सलमान खान शहबाज बदेशा की तारीफ करते नजर आते हैं. इस बार भी भाईजान ने फरहाना भट्ट के थप्पड़कांड को लेकर उनकी समझदारी की तारीफ की. इसी के साथ अब शो में आवेज दरबार का भी सफर खत्म हो गया है. अब जीत के रेस में बाकी कंटेस्टेंट एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं. सलमान खान के शो में हर दिन किसी ना किसी चीज को लेकर झगड़े देखने को मिलते रहते हैं. फिर चाहे वह हलवा हो या बर्तन. लड़ाई और एंटरटेनमेंट तो तय है.

बर्तन बने मुसीबत

हाल ही में शो में प्रणित मोरे और शहबाज बदेशा जमकर भिड़ते नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे को जमकर खरी-खरी सुनाते नजर आए. इस घर की नई कैप्टन फरहाना प्रोमों में बर्तन ड्यूटी को लेकर सवाल किया. इसी दौरान प्रणित गुस्सा होते हुए नजर आते हैं. वह गुस्से में शहबाज को टॉमी कह देते हैं. प्रणित फरहाना के सवाल का जवाब देते हुए कहता है कि- ड्यूटी टाइमिंग के हिसाब से हो रही है तो अब तक कांच क्यों साफ नहीं हुआ? इस पर शहबाज कहते हैं कि- तेरी जुबान से साफ करेंगे.

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

जंग का मैदान बना बिग बॉस का घर

शहबाज की ये बात सुनकर प्रणित भड़क जाते हैं. वह कहते हैं- तू चाटकर साफ कर ले. इसका जवाब देते हुए शहबाज कहते हैं कि- जुबान पर सेनेटाइजर डाल और फिर साफ कर. अब दोनों की लड़ाई में अभिषेककी एंट्री होती है. वह शहनाज गिल का डायलॉग मारते हुए कहते हैं कि- साडा कुत्ता, कुत्ता… त्वाडा कुत्ता, टॉमी‘ और उसे चुप होने को कहते हैं.

दोनों की बहस यहीं खत्म नहीं होती है. शहबाज लगातार प्रणित को चिढ़ाते नजर आते हैं. इस प्रोमो से साफ पता लगता है कि दोनों की लड़ाई आगे और भी जबरदस्त होती नजर आएगी. लोगों को शहबाद का ये अंदाज थोड़ा ज्यादा लग रहा है.

Related Post

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026