Categories: मनोरंजन

Krrish के मास्क को बनने में लग गया था लंबा समय, Rakesh Roshan ने बताया कितना मुश्किल था वो समय

Rakesh Roshan On Krrish’s Iconic Mask: फिल्ममेंकर राकेश रोशन ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इस बार उनकी आईकॉनिक फिल्म कृष को लेकर कई राज खोले हैं।

Published by Preeti Rajput
Rakesh Roshan On Krrish’s Iconic Mask: बॉलीवुड के पॉपूलर फिल्ममेंकर राकेश रोशन ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इस बार उनकी आईकॉनिक फिल्म कृष को लेकर कई राज खोले हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि- कृष के मास्क को डिजाइन करनें में उन्हें 6 महीने से ज्यादा का समय लग गया था। इसके बाद भी वैक्स से बनाया गया ये मास्क कुछ ही घंटो में मेल्ट होता जा रहा था। सिर्फ उसके रखने के लिए उन्हें पूरे शूट के लिए एक AC बस का इंतजाम करना पड़ा था।
दरअसल हाल ही में फिल्म मेकर फराह खान राकेश रोशन के खूबसूरत बंगले में पहुंची थी। जो कि मुंबई के सबसे मंहगे इलाके में बना हुआ है। इसी दौरान राकेश रोशन ने कृष के मास्क से जुड़ा रहस्य खोल दिया। जिसे जान फैंस हैरान रह गए हैं। बता दें कि इन दिनों फराह खान व्लॉग करती नजर आती हैं। जिसमें वह सेलेब्स के घरों का टूर करती है।

राकेश रोशन ने खोले राज

इस दौरान फराह खान ने राकेश से सवाल करते हुए पूछा कि आपकों यह मास्क बनाने में कितना समय लगा था। इसके जवाब में फिल्म मेकर ने कहा कि- 6 महीने क्योंकि हमें ऋतिक रोशन का लुक बेहतर दिखाना था। आउटफिट से लेकर मास्क तक बनाने में 6 महीने का समय लगा था। उन्होंने आगे बताया कि- कृष का आउटफिट काफी ज्यादा भारी था। उन्होंने आगे बताया कि- मास्क वैक्स से बनाया गया था। ऋतिक को मास्क तीन से चार घंटे पहनना होता था, क्योंकि वह मेल्ट हो जाता था। इसके लिए हमने 24 घंटे की AC बस का इंतजाम किया था।

साल 2006 में रिलीज हुई थी कृष

बता दें कि कृष का पहला पार्ट साल 2006 में रिलीज हुआ था। यह एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन दो किरदार निभाते हुए नजर आए थे। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रेखा, शरत सक्सेना और मानिनी मिश्रा भी नजर आए थे। यह फिल्म Koi… Mil Gaya का ही अगली कड़ी थी।
जल्द आएगी कृष 4
इस फिल्म की तीसरी किस्त साल 2013 में रिलीज की गई थी। हाल ही में अप्रैल 2025 में कृष 4 को लेकर अनाउंसमेंट किया है। राकेश रोशन ने कहा कि- इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स और राकेश रोशन मिलकर कर रहे हैं। इस फिल्म में भारतीय सुपरस्टार ऋतिक रोशन निर्देशन और एक्टिंग, दोनों क्षेत्रों में एक साथ काम करते हुए नज़र आएंगे।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026