Categories: मनोरंजन

नोरा फतेही के साथ हो गया कौन सा कांड? बदहवास हालत में रोते-बिलखते पहुंची एयरपोर्ट, दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ Viral

Nora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें एयरपोर्ट जाते वक्त रोते हुए देखा जा सकता है।

Published by Preeti Rajput
Nora Fatehi Viral Video: दिलबर गर्ल नोरा फतेही को रविवार, 6 जुलाई को एयरपोर्ट पर देखा गया। वह एयरपोर्ट पर जाते वक्त अपने आंसू पोछते हुए नजर आई। वही अब मुंबई एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नोरा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में डांसर अपनी आंखों को पोछते हुए जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट पर जाती दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

तभी एक फैन नोरा के पास सेल्फी लेने के लिए उनके करीब जाता है। लेकिन उनके बॉडीगार्ड ने उसे धक्का मार कर पीछे कर दिया। आमतौर पर एयरपोर्ट पर जाते वक्त नोरा पैपराजी से थोड़ी बातचीत करती हैं। साथ ही कुछ पोज भी देती नजर आती है. लेकिन रविवार शाम नोरा बिना किसी से बातचीत किए सीधे एयरपोर्ट के भीतर चली गई। ऐसा लग रहा था मानों वह काफी जल्दी में हैं।

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Related Post

रोते हुए एयरपोर्ट पहुंती नोरा

हालांकि नोरा फतेही ने अपनी आंखें छिपाने के लिए सनग्लासेस पहने हुए थे। लेकिन फिर भी नके रोने का अंदाजा लगाया जा सकता था। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि नोरा फतेही काफी अपसेट मुड में हैं। फिलहाल नोरा के रोने का कारण तो नहीं पता हैं। लेकिन आज सुबह, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उर्दू में एक प्रार्थना पोस्ट की। जो आमतौर पर किसी के निधर पर पढ़ी जाती है। ऐसे में फैंस उनके लेकर काफी चिंता जता रहे हैं।

साल 2014 में बॉलीवुड में रखा था कदम

बता दें कि नोरा फतेही टोरंटो में पली-बढ़ी हैं। उनके परेंट मोरक्कों में रहते हैं। साल 2014 में नोरा ने ‘रोर टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने ‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’, ‘कमरिया’ और ‘गर्मी’ जैसे हिट गानों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: Nora Fatehi

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026