59 साल के Salman Khan ने दिखाई मस्कुलर बॉडी, सिक्स पैक एब्स देख फैंस के मुंह से निकला OMG

सलमान ने ये तस्वीरें शेयर कर उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो कि हमेशा उनकी फिटनेस पर सवाल उठाते रहे हैं.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में दो शर्टलेस तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया. इन तस्वीरों में सलमान की फिट बॉडी फैंस को काफी इम्प्रेस कर रही है. तस्वीरों में 59 साल के सलमान के सिक्स पैक एब्स नजर आ रहे हैं जिन्हें देख फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है.इस बार, ये बिना कुछ छोड़े है.  इस कैप्शन से जाहिर है कि सलमान ने ये फिजिक बहुत ही डेडिकेशन से हासिल की हैं. 

सलमान ने ये तस्वीरें शेयर कर उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो कि हमेशा उनकी फिटनेस पर सवाल उठाते रहे हैं. सलमान पर ये भी आरोप लगते रहे हैं कि वह फिल्मों में फेक बॉडी दिखाते हैं और बॉडी सूट पहनते हैं ताकि वह फिट दिख सकें लेकिन इन तस्वीरों से ये साफ हो गया है कि सलमान की फिज़ीक रियल है और वह किसी फेक बॉडी सूट का इस्तेमाल नहीं करते हैं. 

Related Post

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग रिलीज ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. ये एक हाई इंटेंसिटी वॉर ड्रामा है जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सलमान एक इंडियन आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे. मौजूदा समय में सलमान बिग बॉस 19 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. ये शो इन दिनों टीआरपी में टॉप 3 शोज की लिस्ट में बना हुआ है. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026