तुम इतनी हॉट…सैफ अली खान ने किया इस एक्ट्रेस पर कमेंट, करीना को पता चलेगा तो मच जाएगा बवाल!

Saif Ali Khan Movies: सैफ अली खान को एक एक्ट्रेस की हॉटनेस पर यकीन नहीं हो रहा था. जिसके बाद उन्होंने ऐसा कमेंट कर दिया जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बन गया है.

Published by Prachi Tandon

Saif Ali Khan Comment on Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. गदर और कहो न प्यार है जैसी फिल्मों से एक्ट्रेस को स्टारडम मिला है. हालांकि, अमीषा ने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स भी किए हैं, जिनमें से एक थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक भी रही है. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने लेजी लम्हे गाने में अपना ग्लैमरस और सुपर सेक्सी अवतार दिखा हर किसी को इंप्रेस कर दिया था. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस गाने में अमीषा (Ameesha Patel) की हॉटनेस देख सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए थे. जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि अमीषा पटेल ने खुद बताया है. अमीषा ने हाल में एक इंटरव्यू दिया है जहां उन्होंने लेजी लम्हे गाने को लेकर बात की है. 

अमीषा पटेल से जुड़ा हॉटनेस का टैग!

अमीषा पटेल (Ameesha Patel Movies) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था. जहां उन्होंने लेजी लम्हे की शूट का समय याद किया और बताया, जब लोग गाने के सेक्सी होने की बात करते हैं, तो लेजी लम्हें की बात करते हैं. आज भी लोग मुझे कहते हैं, तुम उस गाने में बहुत हॉट लग रही थी. उस गाने के बाद मुझसे हॉट का टैग जुड़ गया और मेरी अच्छी लड़की वाली इमेज बदल गई. मैं खुद को कभी हॉट और सेक्सी नहीं मानती थी. लेकिन, आदित्य चोपड़ा मुझसे हमेशा कहते थे यहां तक कि कहो न प्यार है में भी कहा था. 

बिकिनी पहनने से किया मना!

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

Related Post

अमीषा पटेल (Ameesha Patel Songs) ने पॉडकास्ट में यह भी बताया कि इस गाने में आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि मैं बिकिनी पहनूं. लेकिन, मैं बहुत नर्वस थी और मैंने उनसे कहा मैं बिकिनी नहीं पहनूंगी, लेकिन मैं आपको वह दूंगी जो आपको एक डायरेक्टर की तरह चाहिए. 

सैफ अली खान को नहीं हुआ था हॉटनेस पर भरोसा!

अमीषा पटेल ने आगे बताया, उन्होंने उस गाने के लिए बहुत मेहनत की थी और उसे हमने 11-12 दिनों में शूट किया था. आजकल म्यूजिक वीडियो 2-3 दिनों में शूट हो जाते हैं. मैंने उस गाने के लिए स्कूबा डाइविंग सीखी थी और मुझे पानी में गाने के लिरिक्स का लिप-सिंक करना था. मुझे अपनी सांस रोकने के लिए खुद को ट्रेन करना था. क्योंकि, वह पानी में शॉट के समय बुलबुले नहीं चाहते थे. हम सर्दियों में शूट कर रहे थे. मैं और सैफ (Saif Ali Khan Movies), दोनों ही बीमार पड़ गए थे. लेकिन, हम जब भी अंडरवॉटर शॉट्स देखते तो वो (सैफ) हमेशा कहता, तुम पानी के अंदर इतनी हॉट कैसे लग सकती हो? 

अमीषा ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, मुझे यह अहसास तब तक नहीं हुआ था जब तक सैफ और डायरेक्टर कोहली ने नहीं कहा. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026