Randeep Hooda Lin Laishram Baby: रणदीप हुड्डा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म; दादा को बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा

Randeep Hooda Lin Laishram Baby | Randeep Hooda Baby Girl | Randeep Hooda and Lin Laishram Welcome Baby Girl: एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर पहली बच्ची ने जन्म लिया है. रणदीप हुड्डा की बेटी का जन्म उनके पिता के बर्थडे पर हुआ है.

Published by Preeti Rajput

Randeep Hooda Lin Laishram Baby | Randeep Hooda Baby Girl | Randeep Hooda and Lin Laishram Welcome Baby Girl: एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 10 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कपल ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करते हुए बताया कि उनकी बेटी का जन्म ऐसे दिन हुआ है जो पहले से ही परिवार के लिए बहुत खास है. एक्टर की बेटी का जन्म उनके पिता के जन्मदिन के मौके पर हुआ है. पिता बने रणदीप की खुशी का ठिकाना नहीं है, जो उनकी पोस्ट में साफ नजर आ रही है. उन्होंने बेटी की पहली झलक दिखाते हुए तस्वीर पोस्ट की है. 

कब हुआ बेटी का जन्म?

रणदीप हुड्डा ने 10 मार्च 2026 को शाम करीब 4 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में अपनी बेटी की झलक दिखाते हुए कैप्शन भी लिखा है. पहली तस्वीर में बेबी रणदीप के पिता रणवीर हुड्डा की गोद में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में बेटी के क्यूट से हाथ की ब्लैक एंड व्हाइट झलक दिख रही है. हालांकि, बाकी स्टार्स की तरह एक्टर ने भी बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया है.

Related Post

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

कैप्शन में क्या लिखा?

तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने पिता और अपने बेटी दोनों को जन्मदिन की बधाई दी और अपनी पत्नी लिन को भी थैंक्यू बोला है. एक्टर ने लिखा कि ‘दादाजी आर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई 
आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके लिए मेरी तारीफ और भी गहरी हो गई है, पापा. और सबसे जरूरी बात – लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद.
एक छोटी बच्ची और ज़िंदगी भर का प्यार.’

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.…

March 10, 2026

Shukra Dosh Ke Upay: अगर आपकी राशि में शुक्र दोष है तो क्या करें, जानें उपाय…!

Shukra Dosh Ke Upay: अगर वेदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह की माने तो जिसका ये…

March 10, 2026

सरकारी नौकरी तो नियम भी सख्त! इस देश में बच्चे नहीं कर सकते विदेश में पढ़ाई; जानें वजह

Foreign Study Policy: दुनिया में एक ऐसा देश है जहां सरकारी कर्मचारियों के बच्चे विदेश…

March 10, 2026

One Piece Season 2 Release Date: इंतजार हुआ खत्म, आ गया वन पीस का सीजन 2, जानें कब और कहां देखें?

One Piece Season 2 Release Date: काफी समय से लोग जिसका इंतजार कर रहे थे…

March 10, 2026

CBSE question paper QR code: CBSE क्लास 12 का पेपर बना मजाक, QR कोड स्कैन करते ही बज गया गाना

CBSE question paper QR code: सीबीएसई की क्लास 12 गणित परीक्षा के प्रश्नपत्र पर बने…

March 10, 2026