गौरव कपूर की दूसरी शादी कन्फर्म, करण कुंद्रा की EX संग लेंगे सात फेरे; जश्न की तैयारियां शुरू

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कमरा और होस्ट गौरव कपूर इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मुंबई में एक मॉडर्न शादी करने का सोचा है.

Published by Preeti Rajput

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस कृतिका कमरा इस साल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही है. कृतिका अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं. दोनों मार्च में एक साथ अपनी जिंदगी की खूबसूरत शुरुआत करेंगे. कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मॉडर्न मिनिमलिस्ट सेलिब्रेशन को लेकर विचार किया है. दोनों शादी की तैयारियों में जुट गए हैं. शादी के हर एक छोटे एलिमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है. कृतिका और गौरव अपनी शादी में किसी भी चीज को ज्यादा ओवर नहीं करना चाहते हैं. दोनों सादगी के साथ शादी करना चाहते हैं. 

जल्द एक दूसरे के होंगे कृतिका-गौरव

कृतिका और गौरव दोनों ही अपनी ग्राउंडेड पर्सनालिटी को लेकर जाने जाते हैं. दोनों चाहते हैं कि शादी में उनकी पर्सनालिटी निखर कर सामने आए. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कृतिका और गौरव शादी में किसी तरह का दिखावा नहीं करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मुंबई में मॉडर्न, मिनिमल और इंटिमेट शादी करने के बारे में सोचा है. वह कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जो उनकी पर्सनालिटी और शेयर्ड वैल्यूज से मैच करे. शादी की हर डिटेल पर ध्यान दिया जा रहा है. हर चीज पर फोकस किया जा रहा है. ताकी लाइफ का एक नया चैप्टर खूबसूरती के साथ शुरु किया जाए. सबकुछ दोनों की पर्सनालिटी के हिसाब से किया जाएगा.

A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)

पिछले साल ऑफिशियल किया रिश्ता

कृतिका कमरा और गौरव कपूर ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. कृतिका और गौरव के फैंस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह यूट्यूब पर ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ शो भी होस्ट करते हैं.  गौरव से पहले कृतिका, करण कुंद्रा के साथ रिलेशन में थी. लेकिन कई सालों की डेटिंग के बाद दोनों के रिश्ते जुदा हो गए. 

Related Post

कौन हैं गौरव कपूर?

गौरव कपूर एक टीवी प्रेजेंटर और एक्टर हैं. वह कमेंट्री से लेकर क्रिकेट मैचों की कवरेज के लिए जाने जाते हैं. साथ ही वह पॉपुलर यूट्यूब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ भी होस्ट करते हैं. उन्होंने चैनल V पर बतौर VJ भी काम किया है. साथ ही फिल्म ‘डरना मना है’ से उन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. ‘अगली और पगली’, ‘ए वेन्सडे’, ‘क्विक गन मुरुगन’, ‘चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस’ और ‘काय पो छे!’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है. गौरव कपूर ने एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से 2016 में शादी की थी. 

श्मशान में चिता की राख शरीर पर मली, तो ससुर जी के उड़ गए होश; जानें संजय मिश्रा के दर्द भरे राज़ की पूरी कहानी

कृतिका के भी 2 ब्रेकअप!

कृतिका का भी नाम को-एक्टर करण कुंद्रा के साथ जुड़ा था. खबरों के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया. फिर वह जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया. 

 ‘शादी टूटने का इंतजार’, निक संग अपने रिश्ते को लेकर ये क्या बोल गईं प्रियंका चोपड़ा; जानें क्या है सच?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Nalanda Sheetla Mata Mandir: नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 लोगों की गई जान, कई घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ…

March 31, 2026

Chandrikapersad Santokhi death: कौन है चंद्रिकाप्रसाद संतोकही, जिनका 67 साल की उम्र में हुआ निधन, भारत से क्या था नाता?

Chandrikapersad Santokhi death: सुरिनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोकही का 67 वर्ष में निधन हो…

March 31, 2026

Effect on Zodiac Signs: अप्रैल में शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, जानें किस-किस को होगा लाभ

Effect on Zodiac Signs: अप्रैल 2026 में ग्रहों के गोचर से कई राशियों के लिए…

March 31, 2026

RBSE 12th Result 2026 Out: जारी हो गया क्लास 12 राजस्थान का रिजल्ट, जानें चेक करने का तरीका

RBSE 12th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड ने क्लास 12 का रिजल्ट आज जारी कर…

March 31, 2026