सहेली का चुराया पति, सौतन ने ही लाकर दी शादी की अंगूठी! एक्ट्रेस के पति ने खोले ‘राज’

Bollywood Actress: नामी एक्ट्रेस ने जब सहेली के पति से शादी की थी, तो विवादों का हिस्सा बन गई है. आइए, यहां जानते हैं वह एक्ट्रेस कौन थीं और यह फिल्मी किस्सा क्या है.

Published by Prachi Tandon

Boney Kapoor and Sridevi Marriage: बॉलीवुड में एक्टर्स की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ लाइमलाइट का हिस्सा रहती है. जहां एक तरफ उनकी प्यार की कहानियां पॉपुलर होती हैं, वहीं जब रिश्ते टूटते हैं तो वह भी जमकर सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं. आज हम यहां जिस पॉपुलर बॉलीवुड कपल की बात करने जा रहे हैं उसमें तो कई रिश्ते टूटकर एक नया रिश्ता बना था. जी हां, यह था श्रीदेवी (Sridevi) और बोनी कपूर (Boney Kapoor) का रिश्ता. बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर और श्रीदेवी अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन फिर फिल्ममेकर और एक्ट्रेस के बीच प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि दोस्ती कोसों दूर पीछे रह गई.

श्रीदेवी ने सहेली के पति से की थी शादी!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब श्रीदेवी (Sridevi Marriage) अपना करियर बॉलीवुड में जमा रही थीं और उनके पास अपना घर नहीं था, तो उनकी सहेली मोना कपूर ने एक्ट्रेस को अपने घर में रहने दिया था. लेकिन, समय ऐसा बीता कि मोना कपूर के पति बोनी कपूर का श्रीदेवी पर दिल आ गया था. बोनी कपूर (Boney Kapoor kIds) ने शादीशुदा और दो बच्चों (अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर) के होते श्रीदेवी से शादी की थी. 

बोनी कपूर ने पहली पत्नी को नहीं दिया धोखा

Related Post

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

लीजेंड एक्ट्रेस श्रीदेवी तो हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन, बोनी कपूर (Boney Kapoor Marriage) ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जहां फिल्ममेकर ने कहा है कि उन्होंने कभी भी अपनी पहली पत्नी को धोखा नहीं दिया था. इस बात का यह भी सबूत है कि मोना कपूर ने खुद बोनी कपूर और श्रीदेवी के लिए शादी की अंगूठियां खरीदी थीं. बोनी कपूर का कहना था कि इस बात ने हर किसी को हैरान किया था. क्योंकि आमतौर पर सौतन एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करती हैं.

आज पूरा परिवार रहता है साथ-साथ

बता दें, श्रीदेवी (Sridevi Death) के निधन से पहले तक बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे यानी अर्जुन (Arjun Kapoor) और अंशुला कपूर (Anushula Kapoor) श्रीदेवी के बच्चों यानी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) से दूर रहते थे. यहां तक कि बात तक करना पसंद नहीं करते थे. हालांकि, श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने पुराने सभी गिले-शिकवों को मिटा दिया था और अपनी बहनों को सहारा दिया था. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026