Categories: Bigg boss

‘ये क्या बात हुई…’ फिनाले के बाद नहीं हुई सलमान-फरहाना की मुलाकात; भाईजान को लेकर क्या बोल गईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 19 Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 को खत्म हुए 1 महीने से ज्यादा समय हो चुका है. शो के कई कंटेस्टेंट्स अभी तक सुर्खियों में बने हुए हैं. फरहाना भट्ट भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में फरहाना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिनाले के बाद वह अब तक सलमान खान से नहीं मिली हैं.

Published by Preeti Rajput
Bigg Boss 19 Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को हुआ था. ऐसे में सीजन को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. सीजन 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना के हाथ लगी थी. वहीं फरहाना भट्ट शो की फर्स्ट रनरअप रही थीं. बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में भी फरहाना भट्ट के चर्चे खूब हुए थे. खबरों के मुताबिक, उन्हें खतरों के खिलाड़ी का भी ऑफर मिला है.

सुर्खियों में फरहाना भट्ट

हाल ही में बिग बॉस 19 के सभी कंटेस्टेंट्स दुबई में हुई शो की सक्सेस पार्टी हुई थी. जिसमें सभी घरवाले नजर आए थे. फरहाना भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह सलमान खान से शो के बाद कभी भी नहीं मिली हैं. उन्हें लगता हैं कि सलमान खान उनसे मिलना  नहीं चाहेंगे. अब उनका यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सलमान खान से नहीं हुई मुलाकात- फरहाना

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फरहाना भट्ट ने खुलासा किया कि बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद वह सलमान खान से नहीं मिली हैं. उन्होंने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि ‘मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई है. फरहाना से जब पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो क्या वह उनसे मिलना चाहेंगी? इसके जवाब में फरहाना ने कहा कि – ‘यह क्या बात हुई…बिल्कुल, वह सलमान खान हैं, लेकिन मुझे नहीं नहीं लगता कि वो मुझसे मिला नहीं चाहेंगे. वो पूरे सीजन मुझसे नाराज रहे हैं. लेकिन उन्हें मेरी पर्सनालिटी अच्छी नहीं लगी.”

काफी चीजें बुरी लगी हैं मेरी- फरहाना

फरहाना भट्ट से जब पूछा कि वह सलमान खान को क्या मैसेज देना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा कि एक तो ये कि फरहाना भट्ट कभी गलत नहीं हो सकती पर हां उन्हें मेरी काफी चीजें गलत लगी हैं. लेकिन मैं क्या ही उन्हें मैसेज दुंगी. बता दें कि, बिग बॉस 19 में सलमान खान ने फरहाना भट्ट को उनके रवैये के लिए खूब लताड़ा था. फरहाना को कई बार डांट पड़ी थी.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026

दो गेंद, दो शिकार! हैट्रिक से चूके अर्शदीप, लेकिन बना दिया वो रिकॉर्ड जो बुमराह भी नहीं छू पाए

Arshdeep singh News: अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे…

April 16, 2026

पुतिन का बड़ा धमाका, 11 देशों पर हमले की ‘हिटलिस्ट’ जारी! करीबी सहयोगी का नाम भी शामिल

Putin Hitlist: क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई…

April 16, 2026

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026

1.5 करोड़ पर बनी बात, फिर कर दी 170 करोड़ की मांग— जानें तलाक के इस केस में SC ने क्या फैसला सुनाया?

Divorce Settlement India: यह मामला वर्ष 2000 में हुई एक शादी से जुड़ा है. 2023…

April 16, 2026

दुष्कर्म पीड़िता का पलटवार! बाजार में आरोपी की चप्पलों से हुई धुनाई, घसीटकर पहुंचाया थाने

Madhya Pradesh news: पीड़िता का आरोप है कि आरोपी धर्मवीर बंजारा उस पर लगातार केस…

April 16, 2026