Categories: दिल्ली

क्या प्रदूषण के असल आकड़े छिपा रही है दिल्ली सरकार? AAP ने वीडियो जारी कर लगाया गंभीर आरोप

Politics on Air Pollution: आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा शासित दिल्ली सरकार पर प्रदूषण के वास्तविक आंकड़े छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है.

Published by Shubahm Srivastava

Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. शनिवार सुबह 6 बजे भी कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया. आनंद विहार का AQI 411 पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. राजधानी की हवा में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम वर्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि वायु में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों को कम किया जा सके.

आप का रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा आरोप

हालांकि, विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हो गया है. आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा शासित दिल्ली सरकार पर प्रदूषण के वास्तविक आंकड़े छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है. आप नेता संजीव झा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन के पास ट्रकों से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है. 

A post shared by Sanjeev Jha (@aapsanjeevjha)

उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “बीजेपी सरकार ने पॉल्यूशन कम करने की नई निंजा टेक्निक अपनाई है — मॉनिटरिंग सिस्टम के आसपास 24 घंटे पानी का छिड़काव, ताकि असली आंकड़े सामने न आएं.” वीडियो में दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी मौजूद नजर आ रहे हैं.

Related Post

दिल्ली-नोएडा की हवा ‘जहर’ बनी! सांस लेना हुआ मुश्किल, जानिये टॉप 10 प्रदूषित शहर

राजधानी में गरमाई राजनीति

इस आरोप के बाद राजनीतिक गर्मी और बढ़ गई है. आप का कहना है कि सरकार प्रदूषण के मूल कारणों से निपटने की बजाय आंकड़ों में हेराफेरी कर जनता को गुमराह कर रही है. वहीं, सरकार का कहना है कि वह प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठा रही है और कृत्रिम वर्षा जैसे प्रयोगात्मक उपायों पर भी विचार चल रहा है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है और पिछले दो वर्षों में अक्टूबर का सबसे कम तापमान है. मामूली सुधार के बाद भी दिल्ली की हवा ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है, जबकि पिछले चार दिनों से यह ‘बहुत खराब’ स्थिति में थी.

Delhi में सबसे पहले कब हुई थी कृत्रिम बारिश? जानें इसका पूरा इतिहास

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026