Delhi Weather Live Update: पूरे दिल्ली-NCR इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है, इस बार ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है. घने कोहरे की वजह से रात और सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में ट्रैवल करना मुश्किल हो गया है. लोग इन घंटों में अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है. वहीं अब राजधानी में शीतलहर का भी दौर जारी है. वहीं अगर आप दिल्ली के मौसम का पल-पल का अपडेट जानना चाहते हैं तो आपको inkhabar से जुड़े रहना होगा.
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला के कारण दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण का स्तर ज्यादा ही रहने की संभावना है.
मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में मंगलवार को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद नए साल की शुरूआत यानी 1 जनवरी को राजधानी दिल्ली में बूंदाबांदी की भी संभावना है. यह सर्दियों की पहली बारिश हो सकती है. इसके बाद ठंड बढ़ेगी.
Delhi Weather Live Update: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से भारी दिक्कतें हुईं, 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 8 का रूट बदला गया. एविएशन मिनिस्ट्री ने देरी से प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, और यात्रियों से फ्लाइट का स्टेटस चेक करने और एयरपोर्ट की सलाह मानने का आग्रह किया है.
Delhi Weather Live Update: सोमवार सुबह 9:30 बजे तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी में थोड़ा सुधार हुआ, हालांकि कई इलाकों में कोहरे की वजह से आवाजाही में दिक्कत बनी रही. पालम में विजिबिलिटी सुधरकर 250 मीटर हो गई, जिसे हल्का कोहरा माना जाता है, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली. हालांकि, सफदरजंग में हालात ज़्यादा खराब रहे, जहां विजिबिलिटी सिर्फ़ 100 मीटर रिकॉर्ड की गई, जो घने कोहरे का संकेत है. मौसम अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में, खासकर सुबह के समय, कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, और यात्रियों को यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी.
Delhi Weather Live Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर चल रहा है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इसे देखते हुए, ICSE, CBSE और UP बोर्ड से जुड़े सभी स्कूलों को, क्लास 12 तक, 1 जनवरी तक बंद कर दिया गया है.