Bihar Chunav 2025 : “CM बनने का मौका मिलेगा तो…” मतदान के बीच तेजस्वी पर तेजू भैया का बड़ा बयान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है. इस चरण में 121 सीटों पर मतदान होना है. इस बीच लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के एक बड़ा बयान समने आया है.

Published by Preeti Rajput

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा (Bihar Chunav 2025) में पहले चरण का मतदान आज 6 नवंबर को हो रहा है. इस चरण में कुल 8 सीटों के 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. यह मतदान बिहार का भविष्य तय करने वाला है. इस ईवीएम में तेजप्रताप, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत तमाम नेताओं के किस्मत कैद होगी. राघोपुर से लेकर महुआ समेत कई हॉटसीट पर दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, अली नगर से मैथिली ठाकुर, छपरा से खेसारी लाल यादव और महुआ से तेज प्रताप यादव सभी अपने किस्मत पर दांव खेलने जा रहे हैं. मतदान के बीच अब लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेज प्रताप का एक बड़ा बयान सामने आया है. 

“मौका मिले तो हम क्यों छोड़ेंगे” –  तेज प्रताप

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप (Tej Pratap) ने कहा कि “किसी की भी सरकार रहे, जो आम आदमी को रोजगार देगी, पलायन रोकेगी, बिहार में बदलाव लाएगी, हम उसके साथ रहेंगे. जनता मालिक है, जनता ही चीजें बनाती और बिगाड़ती है.” उन्होंने आगे कहा कि “विरासत लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर की है. विचारधारा सामाजिक न्याय, संपूर्ण परिवर्तन, संपूर्ण क्रांति की है. जैसे हमारे पिताजी कहते थे कि अगर हमें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिले तो हम क्यों छोड़ेंगे, वैसे ही अगर हमें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले तो हम क्यों छोड़ेंगे… बनेंगे या नहीं बनेंगे, यह 14 तारीख को तय होगा, लेकिन हम इतने लोभी नहीं हैं कि हमें कुर्सी पर बैठना है.”

बिहार चुनाव 2025: गया में ‘हम’ विधायक ज्योति मांझी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती; हालत स्थिर

तेज प्रताप ने की वोट देने की अपील

इस दौरान तेज प्रताप ने यह भी कहा कि “बिहार की जनता को अपना वोट ज़रूर डालना चाहिए. हर वोट महत्वपूर्ण है. माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है.” बता दें कि, तेज प्रताप यादव और छोटे भाई तेजस्वी यादव का झगड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों भाई ने एक दूसरे की विधानसभी सीटों पर जाकर जमकर विरोध में प्रचार किया है. तेज प्रताप ने मंच से तेजस्वी पर कई बार निशाना साधा है.  

बिहार चुनाव 2025: गया में ‘हम’ विधायक ज्योति मांझी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती; हालत स्थिर

Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026