Bihar Election 2025: ‘तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो…’ पहले चरण के मतदान के बीच लालू यादव का बड़ा बयान

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरु हो चुका है. इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग की जा रही है. सभी की निगाहें बिहार मतदान पर टिकी हुई हैं. इस बीच लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है.

Published by Preeti Rajput

Bihar Vidhansabha Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav) के लिए आज सुबह से ही मतदान शुरु हो चुका है. राज्य के लोगों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025, यानी आज किया जा रहा है. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है. इस चुनाव में सभी पार्टियों ने अपना दबदबा कायम करने की पूरी कोशिश की है. पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इनमें महुआ, मोकामा, राघोपुर, तारापुर जैसे कई अहम सीटें भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (tejashwi Yadav) इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी कोशिशों में लगे हुए हैं. 

लालू प्रसाद यादव का बयान

चुनावी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का भी बयान सामने आ गया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी नजर आ रही हैं. तीनों ने चुनाव के लिए मतदान कर दिया है. तस्वीर के साथ लालू प्रसाद यादव ने लिखा- “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी. 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है.”

आरजेडी सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) ने मतदान के बीच कहा कि, “अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोच विचार कर ही मतदान करें. महागठबंधन को अपना समर्थन दें.”

Bihar Chunav: पहले फेज में कई बाहुबलियों की पत्नियां मैदान में, जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव; यहां देखें पूरी लिस्ट

EVM में हुई तकनीकी खराबी

बता दें कि, मतदान केंद्र संख्या 259 पर अचानक EVM में तकनीकी खराबी के बाद कुछ समय के लिए वोटिंग बाधित हो गई. मतदाता को लंबी लाइन में काफी समय तक इंतजार करने पड़ा. गौरतलब हो कि, भारतीय राजनीति में बिहार की एक अलग ही पहचान है. यहां की धरती ने सत्ता का उलट-पलट, आंदोलन और  सामाजिक संघर्ष सभी देखा हुआ है. यहां पर चुनाव केवल सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि इज्जत और बदलाव की आवाज माना जाता है. 

Patna Traffic Advisory: मतदान से पहले ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, यहां चेक करें कौन से मार्ग रहेंगे बंद?
  

Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026