Live

Chandra Grahan 2026 Live: भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, कहां-कहां देख सकेंगे; यहां जानें हर डिटेल

🕒 Updated: March 3, 2026 09:40:20 AM IST

Chandra Grahan 2026 Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण होली (4 मार्च, 2026) से ठीक एक दिन पहले लगने जा रहा है. इससे पहले 17 फरवरी, 2026 को सूर्य ग्रहण लगा था. यह सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी नजर नहीं आया था, लेकिन चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण लगने के पीछे भले ही पौराणिक सुनी और सुनाई जाती है, लेकिन विज्ञान इसे सिर्फ एक खगोलीय घटना के तौर पर ही देखता है. ऐसे में खगोल विज्ञान के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है. ऐसे में धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है.  मंगलवार (03 मार्च, 2026) को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को भारत समेत उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और रूस  में देखा जा सकेगा. यह चंद्रग्रहण ग्रस्तोदय रूप में भारत के कई शहरों में देखा जा सकेगा. सबसे पहले चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश में देखा जा सकता है.भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान में नहीं देखा जा सकेगा। इसके अलावा ईरान और ईराक में भी यह चंद्रग्रहण नहीं देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर लगेगा, इसलिए ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूतक काल की शुरुआत मंगलवार (3 मार्च, 2026) को सुबह 6 बजकर 21 मिनट से शुरू हो जाएगी. दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मंदिरों के कपाट भी सूतक लगने से पहले ही बंद कर दिए गए हैं. चंद्र ग्रहण से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए जुडे रहें हमसे. 

साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार (03 मार्च, 2026) को दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट पर लगेगा.
साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार (03 मार्च, 2026) को दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट पर लगेगा.
Chandra Grahan 2026 Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार (03 मार्च, 2026) को दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट पर लगेगा. इससे पहले मंदिर के कपाट पूजा पाठ के बाद 6 बजे ही बंद कर दिए गए हैं.

Live Updates

  • 09:39 (IST) 03 Mar 2026

    Chandra Grahan 2026 Live: किसी भी प्रकार के शुभ काम नहीं करते सूतक काल में

    Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो चुका है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ हुआ है और यह ग्रहण के मोक्ष यानी समापन पर खत्म होगा. सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ काम नहीं करते हैं, इसमें मंदिर के कपाट तक बंद कर देते हैं. 

  • 09:32 (IST) 03 Mar 2026

    Chandra Grahan 2026 Live: भारत के कई शहरों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण

    Chandra Grahan 2026 Live:  मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर फाल्गुन पूर्णिमा के मौके पर चंद्रग्रहण लग रहा है. लेकिन यह चंद्रग्रहण ग्रस्तोदय रूप में भारत के कई शहरों में देखा जा सकेगा.

  • 09:32 (IST) 03 Mar 2026

    Chandra Grahan 2026 Live: कहां-कहां देखा जा  सकेगा सूर्य ग्रहण?

    Chandra Grahan 2026 Live: 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा. यहां बता रहे हैं पूरी जानकारी. 
    चंद्रग्रहण मालिन्य प्रारंभ दिन में 2 बजकर 14 से शुरू.
    चंद्रग्रहण स्पर्श आरंभ दोपहर 3 बजकर 20 मिनट.
    खग्रास शुरू दोपहर 4 बजकर 34 मिनट.
    ग्रहण मध्य शाम 5 बजकर 4 मिनट.
    खग्रास समाप्त 5 बजकर 33 मिनट.
    ग्रहण समाप्त (मोक्ष) 6 बजकर 47 मिनट.
    चंद्र कांति निर्मल शाम 7 बजकर 53 मिनट.
    चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 27 मिनट.
    खग्रास कुल अवधि शाम 59 मिनट.

  • 07:51 (IST) 03 Mar 2026

    Chandra Grahan 2026 Live: कहां-कहां देखा जा  सकेगा सूर्य ग्रहण?

    Chandra Grahan 2026 Live: वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को भारत समेत ऑस्ट्रैलिया, न्यूजीलैंड, अण्टार्कटिका,रूस, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में देखा जा सकेगा. यहां यह भी बता दें कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान में नहीं देखा जा सकेगा. इसके अलावा ईरान और ईराक में भी यह चंद्रग्रहण नहीं देखा जा सकेगा.

  • 07:31 (IST) 03 Mar 2026

    Chandra Grahan 2026 Live: सूतक काल लगते बंद करने दें कुछ जरूरी काम, स्पर्श ना करें भगवान की मूर्तियां

    Chandra Grahan 2026 Live: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूतक काल के दौरान नाखून काटने, देवी देवताओं की मूर्ति स्पर्श, मांस मदिरा और तामसिक भोजन से भी परहेज करना चाहिए. इस दौरान भगवान का भजन करना चाहिए.