Live

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है – कंगना रनौत

🕒 Updated: August 26, 2025 08:37:24 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 26 अगस्त 2025 से तीन दिवसीय ‘ रोजगार महाकुंभ 2025’ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत कई क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को संबोधित करेंगे। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करने वाले हैं। भारतीय वायुसेना का मिग 21 विमान आज अपनी आखिरी उड़ान भरने वाला है। बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में उनके मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की अधिसूचना जारी की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल बोर्ड की गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त कर दिया है।

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates

Aaj Ki Taza Khabar Live: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में (26 अगस्त, 2025) मंगलवार से 3 दिवसीय रोजगार महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दिल्ली में आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एक बड़ा कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने वाले हैं।

Live Updates

  • 20:34 (IST) 26 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है - कंगना रनौत

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी के बयान पर कहा, "कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है। उन्होंने इस एक बयान से मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने मंडी में भी ऐसा ही किया था। वहां उन्होंने कहा था, 'मंडी की बेटियों के भाव क्या हैं'। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे महिलाओं से घृणा, द्वेष रखते हैं..."

  • 20:10 (IST) 26 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: ममता बनर्जी ने कहा, "बांग्लादेश हमने नहीं बनाया, आपने बनाया।

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "बांग्लादेश हमने नहीं बनाया, आपने बनाया। अगर हमारी भाषा एक है, तो हम क्या कर सकते हैं? बांग्ला एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है..."

  • 16:41 (IST) 26 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: ग्रेटर नोएडा के 4 युवक रील बनाने के लिए निकले थे, सड़क हादसे में हो गई मौत

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के लिए घर से निकले 4 युवक जिंदगी भर घर नहीं लौट पाएंगे. ग्रेटर नोएडा के 4 युवकों ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलेसरा पुस्ता रोड पर हुए हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। चार दोस्तों में से 2 नाबालिग भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि सुमित, लवकुश, मोनू और रिहान एक बाइक पर निकले थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। रास्ते में वैगनआर कार से उनकी टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों की दर्दनाक मौत हो गई।

  • 16:00 (IST) 26 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: जम्मू में भूस्खलन से कई लोग घायल, रोकी गई माता वैष्णो देवी की यात्रा

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है। कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है।

  • 15:43 (IST) 26 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: रेवंत रेड्डी बिहार के किसी गांव में आ जाए तो लोग लाठी-डंडों से दौड़ा देंगे : PK

    Aaj Ki Taza Khabar 26 August 2025 Live Updates: पश्चिम चंपारण में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लिए रेवंत रेड्डी कौन है? वे बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है? उन्होंने बिहार के लोगों को गाली दी है और कहा है कि मज़दूरी करना बिहार के लोगों के DNA में है। अगर रेवंत रेड्डी किसी गांव में आ जाए, तो लोग लाठी-डंडों से उसे दौड़ा देंगे। राहुल गांधी उन्हें मंच पर घुमा रहे हैं। ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है कि आप बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति को मंच पर घुमा रहे हैं।