Live

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: ताइवान पर भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं

🕒 Updated: August 31, 2025 09:24:02 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चीन के तियानजिन में SCO समिट में शामिल होंगे। उनके साथ रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी शिरकत करेंगे। आपको बतातें चलें कि SCO समिट पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। मुंबई में मराठा आरक्षण के समर्थन में मनोज जरांगे का अनशन और प्रदर्शन जारी है। चीन के तियानजिन में आज से SCO समिट शुरू होगा। इसमें पीएम मोदी के अलावा रुसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल होंगे। जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी की जिनपिंग के साथ भी मीटिंग होगी। समिट से इतर पीएम मोदी और पुतिन के बीच भी मीटिंग होगी। SCO समिट पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 125वां एपिसोड होगा। यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को होगी। बताया जा रहा है कि यह बैठक सुबह 11 बजे लोकभवन में होगी। इस बार की कैबिनेट बैठक काफी अहम होने वाली है। कैबिनेट बैठक में संभल की न्यायिक रिपोर्ट रखी जाएगी और उस पर चर्चा होगी। न्यायिक रिपोर्ट के आधार पर संभल में आगे की कार्रवाई पर निर्णय भी हो सकता है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शनिवार शाम यहां पुराने रेलवे पुल पर 205.52 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से अधिक है। सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। मुंबई में मराठा आरक्षण के समर्थन में मनोज जरांगे का अनशन और प्रदर्शन जारी है।

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates (आज की ताजा खबर लाइव अपडेट्स)
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates (आज की ताजा खबर लाइव अपडेट्स)

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: चीन के तियानजिन में आज से SCO समिट का आगाज होने वाला है। इसमें पीएम मोदी के अलावा रुसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल होंगे। जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी शी जिनपिंग और पुतिन से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।

Live Updates

  • 21:21 (IST) 31 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: ताइवान पर भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates:  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "ताइवान पर भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।"

  • 19:36 (IST) 31 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक की विदेश सचिव ने दी जानकारी

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates:  प्रधानमंत्री और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक की विदेश सचिव ने दी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "प्रधानमंत्री यहां आयोजित हो रहे SCO शिखर सम्मेलन के लिए तियानजिन की यात्रा पर हैं... आज सुबह प्रधानमंत्री का पहला कार्यक्रम चीनी जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक थी। हमने उस बैठक पर एक बयान जारी किया है। एक साल से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बैठक है। उनकी पिछली बैठक पिछले साल अक्टूबर में कज़ान में हुई थी, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए कुछ रणनीतिक दिशानिर्देश निर्धारित किए थे और दोनों पक्षों द्वारा प्राप्त किए जाने वाले कुछ लक्ष्य निर्धारित किए थे।

  • 18:46 (IST) 31 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: हमास प्रवक्ता अबू ओबैदा गाजा में मारा गया

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि हमास प्रवक्ता अबू ओबैदा गाजा में मारा गया, रिपोर्ट

  • 17:51 (IST) 31 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू से मुलाकात की

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू से बात की। मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।

  • 17:42 (IST) 31 Aug 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: पंजाब के सभी निजी और सरकारी स्कूलों की छुट्टियां 3 सितंबर तक बढ़ा दी गईं

    Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: पंजाब में जारी बाढ़ की स्थिति और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके यह जानकारी दी।