Live

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: ‘खाली करें मुंबई’ मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे को HC का आदेश

🕒 Updated: September 1, 2025 10:40:18 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पटना में मतदाता अधिकार यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं। आज वह राजभवन में राहत उपायों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वह प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे की मांग पर चर्चा के लिए आज ओबीसी नेताओं की एक बैठक बुलाई है। जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण आज सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, पौड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए अल्मोड़ा जिले में आज सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के चार से छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज से यानी 1 सितंबर से पैसों से जुड़े कई बड़े नियम बदलने वाले हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और डेली लाइफ पर पड़ेगा। इनमें आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख, आधार कार्ड अपडेट, यूपीएस में बदलाव की आखिरी तारीख और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम शामिल हैं। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, “भाजपा और RSS का अस्तित्व बहुत बुरी तरह खत्म हो चुका है। किसी भी व्यक्ति को जाति या धर्म पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। गिरिराज सिंह दंगा भड़काने वाले व्यक्ति हैं। RSS और भाजपा का काम दंगा भड़काना है।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कर्नाटक के मैसूर में अखिल भारतीय वाणी एंव श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी।

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates (आज की ताजा खबर लाइव अपडेट्स)
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates (आज की ताजा खबर लाइव अपडेट्स)
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पटना में मतदाता अधिकार यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच गए हैं। आज वह राजभवन में राहत उपायों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Live Updates

  • 22:39 (IST) 01 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: 'खाली करें मुंबई' मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे को HC का आदेश

    Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: मराठा आरक्षण आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। अदालत की पीठ ने कहा कि मनोज जरांगे के नेतृत्व वाला विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं है और इसमें सभी शर्तों का उल्लंघन किया गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई में चल रहे आंदोलन पर तत्काल सुनवाई करते हुए कहा कि हमने कुछ शर्तों के साथ विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी थी, जिनका प्रदर्शनकारियों ने उल्लंघन किया है। प्रदर्शनकारियों ने शहर को ठप कर दिया है और उन्होंने अदालत को दिए गए अपने हलफनामे का पालन नहीं किया है।

  • 19:44 (IST) 01 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: चीन और जापान की यात्रा समाप्त कर दिल्ली पहुँचे पीएम मोदी

    Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: जापान में प्रधानमंत्री मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और चीन में प्रधानमंत्री मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

  • 19:22 (IST) 01 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: गेटवे ऑफ इंडिया पर जारी रहेगा नए यात्री जेटी और टर्मिनल का निर्माण - SC

    Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (1 सितंबर, 2025) को बॉम्बे हाई कोर्ट के मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर नए यात्री जेटी और टर्मिनल का निर्माण जारी रखने के फैसले में दखल देने से मना कर दिया है।

  • 18:19 (IST) 01 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: केंद्र सरकार कर रही भारतीय सेना का दुरुपयोग - ममता बनर्जी

    Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर भारतीय सेना का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। दरअसल, मध्य कोलकाता के मैदान इलाके में गांधी प्रतिमा के पास बने टीएमसी के मंच को हटाने के लिए सेना ने कमर कस ली है।

  • 14:30 (IST) 01 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आपको डुप्लीकेट मुख्यमंत्री चाहिए या ओरिजनल- वोटर अधिकार यात्रा में बोले तेजस्वी यादव

    Aaj Ki Taza Khabar 01 September 2025 Live Updates: राजद नेता तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) को संबोधित करते हुए कहा, हमने जो कहा वही काम ये(NDA) 'नकलची' सरकार कर रही है ये सरकार नकल तो कर सकती है लेकिन विजन और नई सोच नहीं ला सकती है इसलिए आप लोगों को तय करना है कि आपको डुप्लीकेट मुख्यमंत्री चाहिए या ओरिजनल मुख्यमंत्री चाहिए।”