Live

Weather Today Updates: फिलहाल ठंड से राहत नहीं, वीकेंड पर कई राज्यों में होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

🕒 Updated: January 31, 2026 07:16:18 AM IST

Weather Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य हिस्सों में भले ही ठंड से हल्की राहत मिली है और कोहरा भी कम हुआ है, लेकिन जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में वीकेंड तक बारिश होने का अलर्ट है. इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आने के बाद ठंड में इजाफा हो सकता है.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है. इसके प्रभाव से अगले 2 दिनों के दौरान फिर से मौसम करवट लेगा और कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है. IMD से जुड़े वैज्ञानिकों के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक बार फिर से एक्टिव होने के चलते शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) से सोमवार (2 फरवरी, 2026) के दौरान पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने का अलर्ट है. इसके साथ ही इन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार (31 जनवरी, 2026) को भी कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.  इससे न्यूनतम पारा गिर सकता है और कोहरे की भी वापसी हो सकती है.  मौसम की निजी जानकारी मुहैया कराने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण के राज्यों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को तेज बारिश का अनुमान है.

Weather Today Live Updates: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है
Weather Today Live Updates: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है

Weather Today Live Updates: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है, शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को भी कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट है.

Live Updates

  • 13:32 (IST) 30 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Weather Today Live Updates: हिमालयी क्षेत्र में ताजा एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में नजर आने लगा है. दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपी बढ़ गई है, जबकि मौसम का मिजाज भी बदल गया है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके मुताबिक, 31 जनवरी और 1 फरवरी को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है. तेज हवा चलने के साथ शनिवार और रविवार को बारिश भी हो सकती है.   

  • 12:24 (IST) 30 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: लखनऊ में क्या होगी बारिश या निकलेगी धूप?

    Weather Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बादलों की लुकाछिपी शुक्रवार सुबह से ही जारी है. आंशिक रूप से छाए बादलों के बीच 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जबकि न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जाने  के आसार हैं. 

  • 11:50 (IST) 30 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: दिल्ली से नोएडा शहर में कैसा रहेगा मौसम?

    Weather Today Live Updates: देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. IMD के मुताबिक,न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

  • 11:48 (IST) 30 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: नोएडा से लखनऊ तक निकलेगी धूप, बारिश होने का कोई अलर्ट नहीं

    Weather Today Live Updates: देश की राजधानी दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी कुछ दिनों के दौरान बारिश नहीं होगी. इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि बारिश होने की संभावना बरकरार रहेगी. लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में तेज धूप निकलने की संभावना है.

  • 11:45 (IST) 30 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: यूपी में 4 दिन तक मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में आ सकती है गिरावट

    Weather Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश होने का अलर्ट नहीं है. अगले 4 दिन मौसम शुष्‍क रहेगा. IMD के मुताबिक, शुक्रवार  ( 30 जनवरी, 2026) को प्रदेश भर में न्‍यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं,  पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और तराई वाले इलाकों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है.