सलमान खान का नाम सुनते ही क्यों सहम जाती थीं प्रीति जिंटा? 11 साल पहले एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
Preity Zinta And Salman Khan: प्रीति जिंटा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी सलमान खान के साथ आज भी काफी अच्छी दोस्ती हैं. दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. सलमान खान और प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं.
बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी
प्रीति जिंटा और सलमान खान ने एक साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई हैं. दोनों ने फैंस को एक साथ चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘जान-ए-मन’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं. प्रीति काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन उन्हें और सलमान खान को एक बार फिर से साथ देखना चाहते हैं.
भाईजान ने किया पंजाब किंग्स को सपोर्ट
इस समय भारत में IPL 2026 चल रहा है, सलमान खान भी अक्सर प्रीति की IPL टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते नजर आते हैं. उन्होंने हाल ही में एक स्पेशल ट्वीट भी किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं, एक वक्त था जब एक्ट्रेस भाईजान से डरती थीं.
सलमान खान ने किया ट्वीट
13 अप्रैल को सलमान खान ने एक ट्वीट किया था. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि - Well Done जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम इज प्लेइंग वेल. हालांकि, यह पहली बार नहीं है. साल 2014 का ट्वीट भी अक्सर वायरल होता है, जब सलमान ने लिखा था कि- जिंटा की टीम जीत गई क्या?. भाईजान का ये ट्वीट खूब वायरल हुआ था.
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं प्रीति
प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, साल 2015 में उन्होंने फैंस के साथ एक सेशन में बॉलीवुड के तीनों खान के बारे में कुछ बातें बताई थी. शाहरुख को लेकर उन्होंने कहा था कि वह एक ऐसे एक्टर हैं, जो इमोशनल सीन में उन्हें रुला सकते हैं. दोनों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्मों में काम किया है.
सलमान खान से लगता था डर
शाहरुख के अलावा सलमान खान के साथ भी प्रीति जिंटा कमाल की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने भाईजान को लेकर कहाथा कि वह एक ऐसे एक्टर थे, जिनके साथ काम करने में उन्हें पहले डर लगता था. मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैं डरती थी.
सलमान खान और प्रीति जिंटा की पहली फिल्म
सलमान खान और प्रीति जिंटा ने पहली फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ एक साथ की थी. यह फिल्म साल 2000 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रानी मुखर्जी भी लीड रोल में थीं.