9 April Petrol Diesel Prices: युद्धविराम के बीच तेल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत?
Petrol Diesel Prices: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. भारतीय तेल कंपनियों ने 9 अप्रैल 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. इस बीच वैश्विक बाजार में खूब हलचल देखने को मिल रही है. लेकिन घरेलू स्तर पर कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
स्थिर हैं तेल की कीमतें
अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के युद्धविराम के बाद वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में कमी आ गई हैं. कच्चे तेल की कीमतें $100 के नीचे आ गई हैं.
भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं किए बदलाव
इस राहत के बीच भारतिय तेल कंपनियों ने आज 9 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.
दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 और डीजल ₹90.03 पर स्थिर है.
यूपी-बिहार में क्या है दाम?
यूपी का राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.81 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं बिहार के पटना में कीमत थोड़ी ज्यादा है. यहां पर पेट्रोल ₹106.12 और डीजल ₹91.67 प्रति लीटर मिल रहा है.
बेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम तक
बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92 और हैदराबाद में ₹107.46 पर मिल रहा है. वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल का दाम ₹107.49 है. जो बाकी के राज्यों से काफी ज्यादा है.
बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत
जयपुर ₹104.69, लखनऊ ₹94.69, पटना ₹106.12,गुड़गांव ₹95.65, नोएडा ₹94.88, चंडीगढ़ ₹94.30, हैदराबाद ₹107.46, तिरुवनंतपुरम ₹107.49, नई दिल्ली ₹94.77, कोलकाता ₹105.41, मुंबई ₹103.54, चेन्नई ₹101.23,
बड़े शहरों में डीजल की कीमत
जयपुर ₹90.82, लखनऊ ₹87.81, पटना ₹91.67, तिरुवनंतपुरम ₹96.48, नई दिल्ली ₹87.67, कोलकाता ₹92.02, मुंबई ₹90.03, चेन्नई ₹92.39, गुड़गांव ₹88.03, नोएडा ₹88.01, चंडीगढ़ ₹82.45, हैदराबाद ₹95.70