इंडक्शन vs LPG, फेफड़ों के कैंसर के लिए कौन है ज्यादा खतरनाक? रिसर्च ने खोला राज
Induction Vs LPG: देश में रसोई गैस का संकट बढ़ने के बाद लोगों ने इंडक्शन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. एलपीजी की जगह अब लोग इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके साथ ही
इंडक्शन और एलपीजी में कौन ज्यादा बेहतर है और किससे लोगों को नुकसान हो सकता है, इसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. आइए जानते हैं इसका जवाब
LPG की किल्लत
देश में LPG की कमी के बाद इंडक्शन का इस्तेमाल बढ़ गया है. हालांकि, LPG को लोग आज भी बेहतर विकल्प मानते हैं. लोगों काफी कम लोगों को पता है कि एलपीजी के इस्तेमाल में कई नुकसान भी है.
क्या इंडक्शन से भी हो सकता है नुकसान?
सवाल यह उठता है कि क्या इंडक्शन भी किसी रुप से नुकसान पहुंचा सकता है. रिसर्च में कई तरह के सवाल उठाए गए हैं. साथ ही नुकसान के बारे में भी काफी जानकारियां दी गई हैं. इंडक्शन या एलपीजी दोनों में ज्यादा नुकसान कौन पहुंचाता है. आइए जानते हैं.
LPG के नुकसान
एलपीजी काफी नुकसानदेह है, हार्वर्ड रिसर्च इस बात पर अपनी मुहर लगाती है. रिसर्च के मुताबिक, अमेरिकी में बच्चों में 13 फीसदी अस्थमा के मामलों की वजह से यही घरेलू गैस है. यह गैस घरों में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का लेवल बढ़ाती है. जिसके कारण अस्थमा का खतरा हो सकता है.
एलपीजी से निकलती है NO2
शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह गैस स्टोव से निकलने वाली NO2 के खतरों पर की गई पहली रिसर्च है. शोधकर्ताओं ने पाया कि NO2 के संपर्क में आने से अस्थमा के मामले बढ़ते जा रहे हैं. यह फेफड़ों के कैंसर, और मधुमेह जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ाती हैं.
हवा से भारी LPG गैस
रसोई गैस हवा की मुकाबले अधिक भारी होती है. यही कारण है कि अगर एलपीजी लीक करती है, तो वह निचले स्तर पर घूमती रहती है. नॉर्मल हवा की तरह आसानी से बाहर नहीं निकलती. ऐसे मामलों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. LPG एक ज्वलनशील गैस है, अगर ये लीक होती है तो छोटी सी चिंगारी एक बड़ा हादसा बन सकती है.
क्या हैं इसके फायदे?
गांव हो या फिर शहर, हर जगह एलपीजी आसानी से मिल जाती है. जिन इलाकों में बिजली की कमी हो वहां LPG एक बेहतर विकल्प है. LPG से कम धुआं और कम प्रदूषण बोता है. वहीं इंडक्शन की तरह इसके लिए अलग बर्तन नहीं चाहिए होते. इसलिए इसका इस्तेमाल अधिक किया जाता है.
इंडक्शन के भी हैं नुकसान
इंडक्शन के भी अपने फायदे और नुकसान हैं. यह बिजली पर निर्भर होते हैं. अगर बिजली नहीं आई, तो यह काम नहीं करेगी. इसके लिए खास तरह के बर्तनों की जरूरत होती है. बड़े परिवार के लिए यह काम नहीं आता है.
दोनों में से कौन ज्यादा सुरक्षित?
एलपीजी के मुकाबले इंडक्शन को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. क्योंकि, इससे गैस लीक या आग लगने का खतरा नहीं होता है. खाना भी जल्दी बन जाता है. चूल्हे की प्लेट सपाट होने के कारण इसकी सफाई आसानी से की जा सकती है. इसकी हीट लेवल को भी ज्यादा-कम किया जा सकता है.