• Home>
  • Gallery»
  • मंदिर की परिक्रमा क्यों है जरूरी? जानिए प्रदक्षिणा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

मंदिर की परिक्रमा क्यों है जरूरी? जानिए प्रदक्षिणा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

pradakshina Spritual Meaning: मंदिरों या पवित्र वस्तुओं की परिक्रमा करने की परंपरा काफी पुरानी है. इसे प्रदक्षिणा कहा जाता है. यह हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख  धर्म में काफी महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है.  श्रद्धा और भक्ति के प्रतीक के रूप में मंदिर का परिक्रमा करने की ये प्रथा आखिर कैसे शुरू हुई और इसका महत्व क्या है? 

By: Preeti Rajput | Published: April 6, 2026 11:37:58 AM IST

मंदिर की परिक्रमा क्यों है जरूरी? जानिए प्रदक्षिणा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व - Photo Gallery
1/6

प्रदक्षिणा का मतलब दाईं

संस्कृत में प्रदक्षिणा का मतलब दाईं तरफ होता है. जिसका अर्थ होता है किसी पवित्र चीज के चारों तरफ घूमना. परिक्रमा हमेशा घड़ी की सुई की दिशा में किया जाता है. यह दिशा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. मंत्र पढ़ते या प्रार्थना करते हुए किसी मंदिर या देवता की परिक्रमा करना केवल एक रस्म नहीं है, बल्कि एक प्रतीकात्मक भी है.

मंदिर की परिक्रमा क्यों है जरूरी? जानिए प्रदक्षिणा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व - Photo Gallery
2/6

कॉस्मिक ऑर्डर क्या है?

परिक्रमा करते हुए घड़ी की दिशा में घूमने का कारण कॉस्मिक ऑर्डर भी है. दरअसल, माना जाता है कि सूर्य, चांद और ग्रह आसमान में घड़ी की दिशा में घूमते है. इसी कारण पवित्र जगहों के सामने घड़ी की दिशा में परिक्रमा लगाना उनकी चाल और एनर्जी को कॉस्मिक ऑर्डर के साथ सिंक्रोनाइज करने एक अहम तरीका है.

मंदिर की परिक्रमा क्यों है जरूरी? जानिए प्रदक्षिणा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व - Photo Gallery
3/6

भगवान के दाईं ओर चक्कर लगाना

परिक्रमा हमेशा भगवान के दाईं ओर लगाया जाता है. यह तरीका प्रभु के प्रति भक्ति और आदर को दिखाता है. साधक अपने पूरे जीवन में भगवान की मौजूदगी और मार्गदर्शन को मानता है. दाईं ओर परिक्रमा लगाने का अर्थ है, कि पवित्र चीज हमेशा पास में है. जो मार्गदर्शन और रक्षा करती है.

मंदिर की परिक्रमा क्यों है जरूरी? जानिए प्रदक्षिणा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व - Photo Gallery
4/6

केवल एक रस्म नहीं

परिक्रमा केवल एक रस्म नहीं है. बल्कि यह आध्यात्मिक और मानसिक रूप से आपको बेहतर बनाती है. परिक्रमा लगाने से ध्यान और मेडिटेशन की स्थिति उत्पन्न होती. जो भक्तों के मन को शांत करती है.

मंदिर की परिक्रमा क्यों है जरूरी? जानिए प्रदक्षिणा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व - Photo Gallery
5/6

आध्यात्मिक मार्ग पर जीवन

यह रस्म जीवन के चक्र को भी याद दिलाने का काम करती है. जन्म, मृत्यु और पुनर्जन्म यह एक मुख्य बात है.यह प्रदक्षिणा के जरिए अस्तित्व के अमर चक्र और आध्यात्मिक मार्ग पर जीवन को जोड़ने का काम करती है.

मंदिर की परिक्रमा क्यों है जरूरी? जानिए प्रदक्षिणा का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व - Photo Gallery
6/6

शारीरिक समर्पण

प्रदक्षिणा करने से शारीरिक समर्पण करने से खुद को खुद से परे जानने का मौका मिलता है. यह एक इमोशनल प्रार्थना है,जो खुद को यूनिवर्स से जोड़ती है और धार्मिक संतुष्टि का एहसास कराती है.