• Home>
  • Gallery»
  • Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी

Rashmika Mandanna Birthday: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली  रश्मिका मंदानाआज 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं. एक साधारण परिवार से निकलकर ‘नेशनल क्रश’ बनने तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और टैलेंट की मिसाल है.

By: Ranjana Sharma | Published: April 5, 2026 10:47:18 AM IST

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी - Photo Gallery
1/9

रश्मिका मंदाना आज मना रहीं हैं बर्थडे

रश्मिका मंदाना आज यानी 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है और आज वह देश की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं.

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी - Photo Gallery
2/9

विजय देवरकोंडा के साथ सात फेरे लिए

एक्ट्रेस ने 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा के साथ सात फेरे लिए. कपल की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका ही मचा दिया और ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं. वे अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं.

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी - Photo Gallery
3/9

फिटनेस है पहली प्राथमिकता

रश्मिका अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं. वह नियमित वर्कआउट और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, जिससे उनकी पर्सनालिटी और भी निखरती है.

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी - Photo Gallery
4/9

परिवार से गहरा जुड़ाव

रश्मिका का परिवार उनके लिए बहुत अहम है. उनके पिता मदन मंदाना बिजनेसमैन हैं, जबकि मां सुमन मंदाना गृहिणी हैं. उनकी एक छोटी बहन भी है, जो उनसे काफी छोटी है.

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी - Photo Gallery
5/9

मां बनने की इच्छा

एक इंटरव्यू में रश्मिका ने मां बनने की इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि वह भविष्य में अपने बच्चों के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार रखना चाहती हैं.

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी - Photo Gallery
6/9

पढ़ाई में भी रहीं अव्वल

रश्मिका ने कर्नाटक के एम.एस. रामैया कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने पत्रकारिता, मनोविज्ञान और अंग्रेजी साहित्य में ट्रिपल मेजर डिग्री हासिल की.

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी - Photo Gallery
7/9

संघर्ष भरे दिन

एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. हालात इतने खराब थे कि उन्हें बार-बार घर बदलना पड़ता था.

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी - Photo Gallery
8/9

ऐसे शुरू हुआ करियर

रश्मिका ने 2014 में ‘Clean & Clear Fresh Face’ जीतने के बाद मॉडलिंग शुरू की. 2016 में उनकी पहली फिल्म Kirik Party रिलीज हुई, जो सुपरहिट रही.

Rashmika Mandanna Birthday: स्ट्रगल से सुपरस्टार तक, जानिए ‘नेशनल क्रश’ की पूरी कहानी - Photo Gallery
9/9

बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

बॉलीवुड में उन्हें बड़ी पहचान Animal से मिली, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर नजर आए. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया.इसके बाद वो छावा में भी नजर आईं.