Home > वीडियो > वॉलमार्ट में ‘जंग’, अवैध पार्किंग पर शुरू हुआ विवाद पुलिस और युवक के बीच मारपीट में बदला, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल!

वॉलमार्ट में ‘जंग’, अवैध पार्किंग पर शुरू हुआ विवाद पुलिस और युवक के बीच मारपीट में बदला, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल!

लॉरेंस, इंडियाना के वॉलमार्ट पार्किंग लॉट (पेंडलटन पाइक के पास) में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला पुलिस के अनुसार, एक अधिकारी ने फायर लेन (Fire Lane) में अवैध रूप से खड़ी एक सफेद फोर्ड एक्सप्लोरर कार देखी, जब अधिकारी ने पास खड़े युवक (विलियम जेरोम आर्मस्ट्रांग) से पूछताछ करनी चाही, तो मामला बढ़ गया पुलिस का दावा है कि युवक ने आदेश मानने से इनकार किया और अधिकारियों पर हमला कर दिया, इसके बाद हुई झड़प में पुलिस अधिकारियों को युवक पर मुक्के चलाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो वहां मौजूद राहगीरों ने बना लिया.

By: Aksha Choudhary | Published: April 3, 2026 8:41:41 PM IST

Lawrence Indiana Walmart Parking Lot Fight: यह घटना दिखाती है कि कैसे एक छोटी सी ट्रैफिक उल्लंघन की बात बड़े संघर्ष में बदल सकती है, चश्मदीदों के वीडियो में पुलिस अधिकारी युवक को नीचे दबाकर मुक्के मारते दिख रहे हैं, जबकि पुलिस द्वारा जारी बॉडीकैम (Bodycam) फुटेज में युवक को अधिकारी की ओर आक्रामक तरीके से बढ़ते और एक अधिकारी को जमीन पर पटकते हुए दिखाया गया है, अधिकारियों का कहना है कि युवक ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा और वह अपनी कार की ओर बढ़ रहा था, जहां बाद में एक AR-स्टाइल राइफल मिली पुलिस को डर था कि वह हथियार निकाल सकता है, इसलिए उन्होंने उसे नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग किया, घटना के बाद लॉरेंस के मेयर ने एक अधिकारी को ‘एडमिनिस्ट्रेटिव लीव’ (Administrative Leave) पर भेज दिया है, दिलचस्प बात यह है कि युवक को जेल ले जाने के बाद फिलहाल बिना किसी औपचारिक आपराधिक आरोप के रिहा कर दिया गया है, जिसकी अभियोजक (Prosecutor) अभी जांच कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर इस घटना ने ‘नस्लीय भेदभाव’ और ‘अत्यधिक बल प्रयोग’ की चर्चा फिर से शुरू कर दी है.

संबंधित खबरें

Advertisement