Home > वीडियो > ‘पापा विधायक हैं हमारे’, SDM के आगे नहीं चली ‘विधायक पुत्र’ की धौंस, हूटर बजाकर जाम में रौब झाड़ रही फॉर्च्यूनर को किया सीज!

‘पापा विधायक हैं हमारे’, SDM के आगे नहीं चली ‘विधायक पुत्र’ की धौंस, हूटर बजाकर जाम में रौब झाड़ रही फॉर्च्यूनर को किया सीज!

उत्तराखंड के पर्यटन स्थल नैनीताल में इन दिनों भारी भीड़ है, इसी दौरान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से बीजेपी विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल अपनी सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी से छुट्टियां मनाने पहुंचा, तल्लीताल के पास जब गाड़ी जाम में फंसी, तो राहुल ने अवैध रूप से लगा हूटर बजाकर रास्ता खाली कराने की कोशिश की, मौके पर मौजूद SDM नवाजिश खालिक ने गाड़ी रुकवाई तो राहुल ने अपनी पहचान बताते हुए कहा— पापा विधायक हैं हमारे, एसडीएम ने बिना किसी दबाव में आए तुरंत पुलिस को निर्देश दिए और गाड़ी को मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन में सीज करवा दिया.

By: Aksha Choudhary | Published: April 3, 2026 5:42:44 PM IST

Nainital SDM Nawazish Khalik Action: यह घटना सोशल मीडिया पर “वीआईपी कल्चर” (VIP Culture) के खात्मे की एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है, निजी वाहनों पर हूटर या लाल-नीली बत्ती का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है विधायक पुत्र ने न केवल इसका इस्तेमाल किया, बल्कि सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश भी की, एसडीएम नवाजिश खालिक ने यह साबित किया कि कानून के सामने किसी की राजनीतिक हैसियत मायने नहीं रखती, उनकी इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है, नैनीताल प्रशासन ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि पर्यटन सीजन में किसी भी प्रकार की दबंगई या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बीजेपी विधायक के बेटे पर उत्तराखंड में हुई इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि सरकार और प्रशासन नियमों के प्रति गंभीर है, चाहे आरोपी किसी भी दल से जुड़ा हो.

संबंधित खबरें

Advertisement