• Home>
  • Gallery»
  • Who is Ashwini Bhide: अश्विनी भिड़े कौन हैं, जानें मेट्रो वुमन से बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर तक का सफर

Who is Ashwini Bhide: अश्विनी भिड़े कौन हैं, जानें मेट्रो वुमन से बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर तक का सफर

Who is Ashwini Bhide:  मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को नई कमिश्नर मिल गई हैं. अनुभवी आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को इस अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे वह बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर बन गई हैं. प्रशासनिक सख्ती और बड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा कराने के लिए जानी जाने वाली भिड़े से मुंबई के विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

By: Ranjana Sharma | Published: March 31, 2026 12:03:40 PM IST

Who is Ashwini Bhide: अश्विनी भिड़े कौन हैं, जानें मेट्रो वुमन से बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर तक का सफर - Photo Gallery
1/7

मुंबई को मिली नई कमिश्नर

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की नई कमिश्नर के तौर पर अश्विनी भिड़े की नियुक्ति कर दी गई है. वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. उनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा और वह 2030 तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगी. मौजूदा कमिश्नर भूषण गगरानी का कार्यकाल 31 मार्च 2026 को समाप्त हो रहा है.

Who is Ashwini Bhide: अश्विनी भिड़े कौन हैं, जानें मेट्रो वुमन से बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर तक का सफर - Photo Gallery
2/7

मजबूत प्रशासनिक अनुभव

अश्विनी भिड़े 1995 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें एक सख्त तथा परिणाम देने वाली अफसर के रूप में जाना जाता है. वे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रही हैं और राज्य सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में गिनी जाती हैं.

Who is Ashwini Bhide: अश्विनी भिड़े कौन हैं, जानें मेट्रो वुमन से बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर तक का सफर - Photo Gallery
3/7

मेट्रो प्रोजेक्ट में अहम भूमिका

अश्विनी भिड़े को ‘मेट्रो वुमन’ के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कराने में अहम भूमिका निभाई. इस प्रोजेक्ट में समुद्र किनारे सुरंग बनाना और घनी आबादी वाले इलाकों में काम करना जैसी बड़ी चुनौतियां शामिल थीं. 2015 से 2025 तक इस प्रोजेक्ट को उन्होंने लगातार मॉनिटर किया.

Who is Ashwini Bhide: अश्विनी भिड़े कौन हैं, जानें मेट्रो वुमन से बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर तक का सफर - Photo Gallery
4/7

5/7

बीएमसी का पहले से अनुभव

भिड़े पहले भी बीएमसी में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में काम कर चुकी हैं, जिससे उन्हें नगर प्रशासन की गहरी समझ है. इसी अनुभव के आधार पर उन्हें इस बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Who is Ashwini Bhide: अश्विनी भिड़े कौन हैं, जानें मेट्रो वुमन से बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर तक का सफर - Photo Gallery
6/7

अन्य दावेदारों को पीछे छोड़ा

इस पद के लिए संजय मुखर्जी और असीम गुप्ता जैसे अनुभवी अधिकारियों के नाम भी चर्चा में थे. हालांकि सरकार ने अश्विनी भिड़े के प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए उन्हें प्राथमिकता दी.

Who is Ashwini Bhide: अश्विनी भिड़े कौन हैं, जानें मेट्रो वुमन से बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर तक का सफर - Photo Gallery
7/7

क्या है बीएमसी की भूमिका

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर नगर निकायों में से एक है. इसकी स्थापना 1888 के बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट के तहत हुई थी. बीएमसी शहर में पानी, सफाई, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आपदा प्रबंधन जैसी मूलभूत सेवाएं प्रदान करती है.