• Home>
  • Gallery»
  • ‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला

‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला

Dhurandhar : The Revenge:  बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह के स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. अदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म इतनी ज्यादा खतरनाक है कि मिशन पूरा करने के कारण कई बड़े चेहरे को अब कहानी से बाहर कर दिया है. फैंस अब धुरंधर 3 का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस फिल्म के तीसरे पार्ट में आपको कई बड़े चेहरे नजर नहीं आने वाले हैं. जिन्होंने पहले दो पार्ट में धमाल मचाया था. 

By: Preeti Rajput | Published: March 27, 2026 10:38:51 AM IST

‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला - Photo Gallery
1/7

एसपी चौधरी असलम - संजय दत्त

फिल्म में एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाने वाले संजय दत्त, तीसरे पार्ट में नजर नहीं आने वाले हैं. धुरंधर 2 में एक भीषण आत्मघाती हमले के दौरान उनकी मौत के सीन ने सबको हिलाकर रख दिया था.

‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला - Photo Gallery
2/7

मेजर इकबाल - अर्जुन रामपाल

मुख्य विलेन और ISI के शातिर दिमाग मेजर इकबाल का किरदार अर्जुन रामपाल ने निभाया था. धुरंधर 2 में उसका बेहद खौफनाक अंत रहा है. फिल्म के आखिरी पलों में रणवीर सिंह यानी हमजा ने उन्हें एक तेल के टैंकर से बांधकर उड़ा दिया था.

‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला - Photo Gallery
3/7

मोहम्मद आलम - गौरव गेरा

मोहम्मद आलम के रुप में गौरव गेरा ने अपनी कॉमेडी इमेज से हटकर एक गंभीर भूमिका अदा की थी. वह भारतीय स्पाई की टीम का अहम हिस्सा बने थे. लेकिन अपने साथियों और हमज़ा के कवर को बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी और वीरगति प्राप्त की.

‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला - Photo Gallery
4/7

पिंडा - गुरबाज सिंह

पिंडा और हमज़ा के बीच वॉशरूम में हुई हाथापाई फिल्म का मेजर पार्ट थी. उदयवीर संधू ने एक खूंखार विलेन का किदार निभाया था. उस लड़ाई में उनकी मौत हो गई.

‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला - Photo Gallery
5/7

जावेद खनानी - अंकित सागर

जावेद खनानी’ को हमजा ने एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान मार डाला था. वह अंडरवर्ल्ड और आतंकी नेटवर्क के बीच की कड़ी ‘ था. अंकित सागर ने बेहद प्रभावी किरदार निभाया था.

‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला - Photo Gallery
6/7

आतिफ अहमद - सलीम सिद्दीकी

सलीम सिद्दीकी ने आतिफ अहमद का किरदार निभाया था. मिशन के दौरान उसे घेरकर ढेर कर दिया था. जिसके कारण आतंकी नेटवर्क की एक बड़ी कड़ी टूट गई थी.

‘धुरंधर 3’ से आउट हुए संजय दत्त और अर्जुन रामपाल! रणवीर सिंह की फिल्म में बड़ा बदलाव; मेकर्स ने लिया फैसला - Photo Gallery
7/7

अर्शाद पप्पू - अश्विन धर

फिल्म की कहानी में अर्शाद पप्पू का किरदार काफी अहम था. उज़ैर बलोच ने उनका सरेआम सिर कलम किया था और फिर उससे फुटबॉल खेलने वाला सीन काफी बेहतरीन था.