Ott Release On Friday: इस फ्राइडे ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेंमेंट का डबल डोज, 1-2 नहीं रिलीज हो रही हैं 6 फिल्में
Upcoming Movies and Series On Friday: कल यानी 27 मार्च का दिन मनोरंजन जदत के लिए बेहद खास होने वाला है. कल ओटीटी पर तमाम जॉनर्स की फिल्में और सीरीज रिलिज होने वाली हैं. अगर इस वीकेंड आपका कोई प्लान नहीं है तो हम आपके लिए कई शानदार फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आप अपना दिन बना सकते हैं और फैमिली के साथ एंजाय कर सकते हैं. आइए देखते हैं कि वो कौन सी फिल्में हैं-
काट्टान
ओटीटी – जी5
ये एक सस्पेंस से भरी जांच-पड़ताल वाली कहानी है, जो शुरुआत से ही लोगों को चौंका देती है. एक पहाड़ी इलाके में कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस केस की जांच करती है. इस दौरान मुथु नाम के व्यक्ति की जिंदगी के कई छिपे सच सामने आते हैं. फिल्म में विजय सेतुपति, मिलिंद सोमन और सुदेव नायर अहम भूमिकाओं में हैं.
बीटीएस: द रिटर्न
ओटीटी – नेटफ्लिक्स
ये डॉक्यूमेंट्री खास तौर पर BTS के फैंस के लिए बनाई गई है. इसमें उनकी मिलिट्री सर्विस के बाद की लाइफ और वापसी को दिखाया गया है. साथ ही उनके नए एल्बम ‘Arirang’ के बनने की झलक भी देखने को मिलती है.
मर्दानी 3
ओटीटी – नेटफ्लिक्स
रानी मुखर्जी की ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है. कहानी एक मजबूत पुलिस ऑफिसर की है, जो अपराध के खिलाफ डटकर खड़ी होती है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
हाउस ऑफ डेविड सीजन 2
ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो
इस नए सीजन में डेविड की कहानी आगे बढ़ती है. राजा शाऊल की ताकत कम होने लगती है और सत्ता को लेकर संघर्ष और तेज हो जाता है. ये सीजन काफी मजेदार होने वाला है.
फॉर ऑल मैनकाइंड सीजन 5
ओटीटी – एप्पल टीवी+
ये कहानी साल 2012 के दौर की है, जहां इंसान मंगल ग्रह पर अपनी कॉलोनी बना चुके हैं. लेकिन अब धरती और मंगल के लोगों के बीच तनाव और टकराव बढ़ने लगता है.
प्रजापाती 2
ओटीटी – जी5
इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और देव फिर साथ नजर आते हैं. कहानी एक पिता और बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पिता अपने बेटे की दूसरी शादी करवाना चाहता है, लेकिन बेटा अपनी जिम्मेदारियों में उलझा हुआ है.