• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 23 March 2026: किन राशि के लोगों को मिलेगी संपत्ति और किसे होगा व्यापार में घाटा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 23 March 2026: किन राशि के लोगों को मिलेगी संपत्ति और किसे होगा व्यापार में घाटा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का हाल

Kal Rashifal 23 March 2026 | Rashifal Today | Horoscope  Tomorrow | Tomorrow Rashifal: सोमवार को राम राज्य महोत्सव और श्री लक्ष्मी पंचमी भी मनाई जाएगी. वैदिक पंचांग के अनुसार , सोमवार (23 मार्च, 2026) को चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पड़ रही है. 23 मार्च को चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन है. यहां पर ध्यान रखें कि सोमवार शाम 6 बजकर 39 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी. 23 मार्च को रात 8 बजकर 50 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा और सोमवार दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन सोमवार (23 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 22, 2026 6:44:59 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

मेष राशि के जातकों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जोरों पर है. सोमवार को छात्रों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी. धैर्य से काम लें. सोमवार को आप कारोबार में प्रगति की राह पकड़ेंगे. नया सौदा कर सकते हैं, जिसमें आपको फायदा होगा. इसकी वजह से आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे. मन चंचल है, लेकिन उसे पढ़ाई में लगाकर रहें, वरना आपको सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. सोमवार को लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद होने की आशंका है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक्टिव हैं तो सोमवार को मान-सम्मान में इजाफा होगा. सोमवार को नई व्यापारिक योजनाओं को शुरू कर सकते हैं. इस वजह से आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और रणनीति के दम पर अच्छी शुरुआत करेंगे.  संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है. नौकरीपेशा जातकों के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहेगा. काम के बोझ की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

व्यापार से जुड़े सौदों के लिए करीबी मित्रों से राय-मशविरा कर सकते हैं. सेहत को लेकर सचेत रहें. छात्र हैं तो आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा. व्यापार-कारोबार के लिहाज से सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है. आपको संपत्ति का लाभ हो सकता है. सोमवार को आपकी घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी. घर की जरूरतों पर आपका खर्च हो सकता है. अगर परिवार में भाइयों के साथ मनमुटाव चल रहा है तो संयम से काम लें, बुजुर्गों की मदद से उसे सुलझाने का प्रयास करें.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

कर्क राशि के जातक अतिरिक्त आय के दम पर परिवार की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने में सक्षम होंगे. सोमवार को अपनी सेहत का ध्यान रखें और तनाव न लें. छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा. पति-पत्नी दोनों बाहर घूमने जा सकते हैं. आपको लाइफ पार्नटर से उपहार मिल सकता है. ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है. मार्केट में या किसी के पास अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक राशिफल

सोमवार को आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. व्यापार में घाटा हो रहा है तो इस संबंध में खुद से कोई कदम उठाने से परहेज करें. इस संबंध में आप किसी की सलाह ले सकते हैं. सिंह जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है. नया काम शुरू किया है तो आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे. इससे आपकी आय दोगुनी हो सकती है. ध्यान रखें कि कारोबार में सोमवार को आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आप तरक्की की राह में तेजी से बढ़ेंगे.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अहम रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप प्रसन्न होंगे. खरीदारी कर सकते हैं. लाइफ पार्टनर के साथ प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे. संतान के विवाह के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है. सोमवार को आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. आपके जिम्मे कोई नया काम आ सकता है. आप पूरे उत्साह के साथ खुद को मिली जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे. पड़ोसियों के साथ रिश्ते सामान्य रखें और बेवजह की बातों से दूर रहें.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को दृढ़संकल्प के साथ अपनी तैयारी में जुटे रहना होगा. आपको मेहनत का फल मिलेगा.  इस बीच शाम के समय परिवार के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे. वाणी और व्यवहार में संयम रखें. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. जातकों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है. कारोबार-व्यापार करते हैं तो आपको नए मौके मिलेंगे। इनकी मदद से आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाएंगे. कारोबार में अच्छी खबर मिल सकती है.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

परिवार में सोमवार का माहौल सामान्य रहेगा. किसी रिश्तेदार या करीबी मित्र का घर पर आना हो सकता है. आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा. सोमवार को फास्ट फूड और तला-भुना खाने से बचें. इससे आपको पेट संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. तबीयत खराब होने की वजह से आपको कार्यक्षेत्र की योजनाएं टालनी पड़ सकती है. इस वजह से किसी अहम सौदे का इंतजार बढ़ सकता है. अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होने के आसार हैं.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है. संतान की तरफ से सोमवार को आपको सहयोग मिलेगा. समाजसेवा से जुड़े लोगों को सोमवार को लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है. परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं. लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। हालांकि  बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर आप अहम फैसले ले सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

सोमवार को आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. भावनाओं में आकर कुछ करने या बोलने से पहले दो बार सोच लेना बेहतर होगा. मकर राशि के जातक किसी को उधार देने से बचें, वरना आपका धन लंबे समय के लिए फंस सकता है. सोमवार को रिश्तेदारों से संबंधों में सावधानी बरतें. आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है. किसी बात को लेकर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. इससे संबंधों में खटास आ सकती है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

व्यापार-कारोबार को लेकर कंफ्यूजन है तो किसी विशेषज्ञ या अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं. इससे स्पष्टता आएगी. कारोबार में आपको लाभ हो सकता है, लेकिन शत्रुओं से बचकर रहें. छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है. आप सूझबूझ से काम करें, इससे आप अपनी विरोधियों को मात दे पाएंगे. बुजुर्गों की सलाह के बाद ही परिवार से जुड़े बड़े निर्णय लें, वे आपको दूसरा नजरिया दे सकते हैं. बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर असमंजस में है.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

सोमवार को घर से दूर रह रहे परिवार के सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है. करीबी दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. सोच-विचार के बाद नया निवेश करें. जातकों को सोमवार को वाहन सुख मिल सकता है. वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने से आप काफी खुश होंगे. हालांकि माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नया कार्य शुरू करें. नए काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा. बोर्ड परीक्षाओं का सफल नतीजा आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है.

disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.