Coffee face pack: कॉफी से निखरेगा चेहरा, जानें आसान उपाय, घर पर ही पाएं पार्लर जैसा ग्लो
Coffee face pack: कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और उसे चमकदार बनाते हैं. शहद, दही, एलोवेरा, नारियल तेल और नींबू के साथ मिलाकर बनाए गए कॉफी फेस पैक अलग-अलग तरह से त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह डार्क सर्कल, टैनिंग और ड्रायनेस जैसी समस्याओं को भी कम करने में मददगार साबित हो सकता है.
कॉफी और स्किन का कनेक्शन
कॉफी सिर्फ पीने के काम नहीं आती, बल्कि यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं.
कॉफी और शहद फेस पैक
कॉफी में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और चेहरा सॉफ्ट बनता है. यह ड्राय स्किन के लिए खासतौर पर फायदेमंद है.
कॉफी और दही फेस पैक
दही के साथ कॉफी मिलाकर लगाने से त्वचा की गंदगी साफ होती है और टैनिंग कम होती है. यह स्किन को फ्रेश लुक देता है.
कॉफी और एलोवेरा फेस पैक
एलोवेरा के साथ कॉफी मिलाने से स्किन को ठंडक मिलती है और जलन या रेडनेस में राहत मिलती है.
कॉफी और नारियल तेल
कॉफी में नारियल तेल मिलाकर लगाने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है और चेहरा चमकदार बनता है.
डार्क सर्कल में फायदेमंद
कॉफी आंखों के नीचे काले घेरों को कम करने में मदद करती है और स्किन को टाइट बनाती है.
इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान
कॉफी फेस पैक हफ्ते में 1-2 बार ही लगाएं और लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि कोई एलर्जी न हो.