• Home>
  • Gallery»
  • लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक

EPF balance check: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत मिलने वाला EPF हर नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए रिटायरमेंट के बाद की आर्थिक सुरक्षा का अहम साधन है. यह आपके भविष्य के लिए जमा पूंजी का काम करता है.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 21, 2026 6:08:10 PM IST

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक - Photo Gallery
1/8

पुराने समय की परेशानी

पहले PF बैलेंस जानने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था, जिससे समय और मेहनत दोनों लगते थे.

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक - Photo Gallery
2/8

अब आसान हो गया काम

डिजिटल सुविधाओं के आने के बाद अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ सेकंड में PF बैलेंस चेक कर सकते हैं.

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक - Photo Gallery
3/8

UAN का महत्व

UAN (Universal Account Number) PF सेवाओं का मुख्य आधार है. बिना UAN के आप ऑनलाइन या अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकते.

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक - Photo Gallery
4/8

EPF पासबुक पोर्टल से बैलेंस

EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें. Member ID चुनकर ‘View Passbook’ पर क्लिक करें और पूरा बैलेंस देख सकते हैं.

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक - Photo Gallery
5/8

मोबाइल ऐप से चेक करें

UMANG ऐप के जरिए भी PF बैलेंस आसानी से देखा जा सकता है. OTP वेरिफिकेशन के बाद पासबुक स्क्रीन पर दिख जाती है.

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक - Photo Gallery
6/8

मिस्ड कॉल से जानकारी

इंटरनेट के बिना भी आप रजिस्टर्ड नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर PF बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए पा सकते हैं.

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक - Photo Gallery
7/8

SMS से बैलेंस चेक

7738299899 पर EPFOHO UAN HIN लिखकर भेजने से भी तुरंत बैलेंस की जानकारी मिल जाती है.

लाइन में लगने की जरूरत खत्म! मोबाइल से ऐसे देखें EPF पासबुक - Photo Gallery
8/8

जरूरी शर्तें

इन सभी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए UAN एक्टिव होना चाहिए और आपका मोबाइल नंबर EPFO रिकॉर्ड से लिंक होना अनिवार्य है.