• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 22 March 2026: किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी, किसे होगा अचानक धन लाभ;  किसे आएंगे शादी के रिश्ते

Kal ka Rashifal 22 March 2026: किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी, किसे होगा अचानक धन लाभ;  किसे आएंगे शादी के रिश्ते

Kal Rashifal 22 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope  Tomorrow | Tomorrow  Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार , रविवार (22 मार्च, 2026) को चतुर्थी पड़ रही है, जो शाम 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. राहुकाल शाम 5 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें. ध्यान रखें कि इस समय कोई शुभ कार्य न करें. नक्षत्रों की बात करें तो आज भरणी का योग रविवार को रात 10 बजकर 42 मिनट तक है. चन्द्रमा मेष में संचार करेंगे. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन रविवार (22 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

 


By: JP Yadav | Published: March 21, 2026 5:28:15 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते  किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है. परिवार में माहौल सामान्य रहेगा. परिवार के साथ  बाहर घूमने जा सकते हैं. बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिता सकते हैं. पूरा परिवार एक साथ डिनर करेगा. रविवार को जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. कारोबार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. गौर करने वाला उपाय यह है कि यात्रा पर निकलने से पहले वाहन को अच्छे से चेक कर लें, रास्ते में खराबी हो सकती है. अंत में यात्रा फायदेमंद साबित होगी.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

ससुराल पक्ष से आपको फायदा हो सकता है. परिवार के साथ शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा सकते हैं. इस दौरान  अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें. दफ्तर में या घर में किसी के उकसावे में न आएं, वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है. रविवार को सौम्य व्यवहार की बदौलत आप सम्मान हासिल करेंगे. लाइफ पार्टनर की मदद से रविवार को आप कोई लाभ हासिल करने में सक्षम होंगे.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

लेटलतीफी करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पहले निपटाएं. रविवार को आपको अपने कार्य और समय का प्रबंधन करना होगा.  जातक रविवार को तनाव न लें. यह जान लें कि आपन मानसिक रूप से मजबूत हैं और आगे भी खुद को मजबूत रखने का प्रयास करें. क्रिएटिव काम करने वालों के लिए रविवार का दिन फायदेमंद रहने वाला है. आपकी कला को देखकर कई लोग हैरान होंगे. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

आपको अपने खर्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है. कोई आपसे उधार मांगें तो सोच-समझकर ही कर्ज दें. आपका धन फंसने की आशंका कम है. आप अपनी आय को देखते हुए ही खर्च करें जातकों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. परिवार में रविवार को माहौल सामान्य रहेगा. लाइफ पार्टनर से कार्यों में सहयोग मिलेगा. बेवजह की बातों से दूर रहें. रविवार को खासतौर से अपने लाइफ पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

दफ्तर में किसी भी सहकर्मी से दुर्व्यवहार करने से बचें. हां रविवार को आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. अपनी सूझ-बूझ से उन्हें मात दे सकते हैं, इससे आप किसी परेशानी से बच सकते हैं.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

कारोबार-व्यापार में पिता की सलाह ले सकते हैं, क्योंकि उन्हें लंबा अनुभव है. परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें, उससे बिजनेस में फायदा मिलेगा, लेकिन थोड़ा समय लगेगा.  कारोबार में कोई सौदा पूरा हो सकता है. इससे आपको अतिरिक्त मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

परिवार में रविवार को आपको लाइफ पार्टनर का हर कदम पर साथ मिलेगा, लेकिन किसी परिचित के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है. हालांकि बेवजह की बातों पर कम ध्यान दें. तुला राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन ठीकठाक रहने वाला है. छुट्टी का दिन होने से धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि रहेगी. आप अध्यात्म से जुड़े कार्यों में दान दे सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

जातकों के लिए रविवार का दिन बढ़िया रहने वाला है.  सेहत के प्रति सतर्कता बरतना उचित रहेगा. आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. विदेश से भी आपको लाभ मिलने के आसार हैं.  लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका बन सकता है. ऐसी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है. हालांकि, शत्रु आपको बढ़ता हुए देखकर चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको विवेकपूर्ण तरीके से उन्हें मात देनी होगी.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी. धनु राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. इससे आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए बेहतरीन रिश्ता आ सकता है. परिवार की तरफ से आपको तुरंत मंजूरी मिल सकती है. शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. ध्यान रखें कि कहीं बजट ना गड़बड़ा जाए.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

अगर आप कहीं निवेश करने के इच्छुक हैं तो विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही धन लगाएं, वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है.  जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियां हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपको सुनना पड़ सकता है. ऐसे में जल्दबाजी करने से बचें. रविवार को अगर आप परेशानियों से घिरे हुए हैं तो पिता से साझा करने से मन का बोझ हल्का हो सकता है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. बेवजह की बातों से दूर रहें.  विवाद में पड़ने से आपका नुकसान हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों का मन हल्का हो सकता है. आपको अच्छी खबर मिल सकती है. मायके पक्ष से आपको फायदा हो सकता है. माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

कारोबार में रविवार को आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा. तनाव लेने से बचें. सेहत का खास ध्यान रखें. तला-भुना खाने से बचें.  जातक रविवार को परिवार के साथ समय बिताएंगे. अगर घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तो उसका निपटारा हो जाएगा. परिवार में किसी सदस्य की शादी में रुकावट आ रही है तो वरिष्ठ सदस्यों से सलाह ले सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.