दो अफेयर, चार शादी, फिर भी नहीं मिला सच्चा प्यार; 45 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया ये हैंडसम हंक
Vinod Mehra Love Life: चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर एक एक्टर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. लेकिन जब वह लीड एक्टर के तौर पर फिल्मों में काम करने लगे, तो कई दिग्गज एक्टर्स के लिए परेशानी का सबब बन गए. एक्टिंग के लिए उनका प्रेम इतना था कि वह कुंवारा बाप’ बनने के लिए भी तैयार हो गए. 3 दशक के लंबे करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनका करियर काफी सफल रहा, लेकिन उनकी लव लाइफ हमेशा उलझी रही. शादी के बाद भी एक्टर को सच्चे प्यार की तलाश थी.
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरों
हिंदी फिल्मों में चॉकलेटी हीरों की डिमांड हमेशा से होती आ रही है. एक एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'रीता' थी. जो साल 1971 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. यह फिल्म उस समय की बड़ी हिट साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने नागिन’, ‘जानी दुश्मन’, ‘घर’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘कर्तव्य’, जैसे कई फिल्मों में किम किया.
विनोद मेहरा की तीन शादियां
विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थी. कहा जाता है कि उनकी एक शादी सीक्रेट भी रही. विनोद ने पहली शादी अपनी मां की मर्जी से मीना ब्रोका से की थी. शादी के कुछ साल बाद विनोद को माइनर हार्ट अटैक आया.
16 साल छोटी एक्ट्रेस पर आया दिल
जब तबीयत ठीक हुई तो फिर से उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया और 16 साल छोटी एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी को अपना दिल दे बैठे.
4 साल तक चली दूसरी शादी
कुछ महीनों तक अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली. प्यार से शुरु हुए इस रिश्ता का अंत जल्दी हो गया. यह रिश्ता केवल 4 साल तक चला और फिर दोनों अलग हो गए. अलग होने के बाद बिंदिया ने फिल्म डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी कर ली.
विनोद मेहरा की तीसरी शादी
दूसरी पत्नी से तलाक के बाद साल 1988 में विनोद मेहरा ने किरण से शादी कर ली. इस शादी के बाद विनोद मेहरा को एक खुशहाल जिंदगी जीने का मौका मिला.
हार्ट अटैक से गई जान
लेकिन शादी के दो साल बाद उन्होंने फिर से हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया. किरण ने बेटी सोनिया और बेटे रोहन को जन्म दिया.
रेखा संग लव अफेयर
विनोद मेहरा और रेखा के प्यार के किस्से बॉलीवुड में खूब छाए थे. यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ के अनुसार विनोद मेहरा और रेखा ने शादी भी की थी. किताब में लिखा है कि शादी के बाद जब रेखा विनोद के घर आईं तो एक्टर की मां कमला मेहरा ने गुस्से में चप्पल निकाल ली. जैसे ही रेखा ने उनके पैर छुए, तो उन्होंने धक्का भी दे दिया.
रेखा संग हुई थी शादी
रेखा घर के दरवाजे पर खड़ी थीं और सास गालियां दे रही थी और दूर से चप्पल फेंक कर भी मारी थी. हालांकि, विनोद ने किसी तरह मां को समझाया और रेखा से कहा कि फिलहाल अपने घर पर ही रहे और बाद में यह शादी टूट गई.