Eid Outfit: इस ईद चाहिए रॉयल लुक? हानिया आमिर के सूट कलेक्शन से लें परफेक्ट इंस्पिरेशन
Hania Amir Suit Collection: हानिया आमिर अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग, बेदाग फैशन सेंस और शानदार पारंपरिक कपड़ों के लिए जानी जाती हैं. उनके पाकिस्तानी सूट का कलेक्शन उन सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन प्रेरणा है जो इस ईद पर अपने स्टाइल को और भी बेहतर बनाना चाहते हैं. चटक रंगों से लेकर बारीक कढ़ाई तक, उनके सूट के डिज़ाइन त्योहारों के जश्न के लिए एकदम सही हैं. अगर आप इस ईद पर अपनी वॉर्डरोब को और भी शानदार बनाने का सोच रहे हैं, तो यहाँ हानिया आमिर से प्रेरित कुछ खूबसूरत पाकिस्तानी सूट दिए गए हैं, जिन पर आपको ज़रूर गौर करना चाहिए.
हनिया का सूट कलेक्शन
Hania Aamir का ईद फैशन हमेशा ही ट्रेंड सेट करता है. इस ईद अगर आप कुछ स्टाइलिश और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो उनका सूट कलेक्शन बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है.
सॉफ्ट पेस्टल शेड्स
पहला लुक है सॉफ्ट पेस्टल शेड्स का—जैसे पाउडर पिंक, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू. हल्की कढ़ाई वाला सूट आपको सिंपल और क्लासी लुक देता है, बिल्कुल हानिया के स्टाइल जैसा.
ईद पर पहने व्हाइट सूट
दूसरा ऑप्शन है व्हाइट बेहतरीन सूट. ईद के दिन सफेद रंग में हल्की ज्वेलरी के साथ यह लुक बेहद फ्रेश और रॉयल लगता है.
अनारकली सूट
तीसरा स्टाइल है अनारकली सूट. फ्लोई और ग्रेसफुल अनारकली के साथ दुपट्टा कैरी करने से आपका लुक फेस्टिव और ट्रेडिशनल लगेगा.
हनिया का शरारा
चौथा लुक है शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा या गरारा. यह ट्रेंड आजकल काफी पॉपुलर है और हानिया भी इसे बेहद खूबसूरती से कैरी करती हैं.
फ्लोरल प्रिंट सूट
पांचवा स्टाइल है फ्लोरल प्रिंट सूट. हल्के फूलों वाले प्रिंट्स आपके लुक में फ्रेशनेस और यंग वाइब्स जोड़ते हैं.
हैवी एम्ब्रॉयडरी सूट
इस ईद टॉय कर सकते हैं हैवी एम्ब्रॉयडरी सूट. अगर आप थोड़ा ग्रैंड लुक चाहती हैं, तो गोल्डन या सिल्वर वर्क वाला सूट परफेक्ट रहेगा.