Hansika Motwani Divorce: सहेली के एक्स से रचाई थी शादी, अब 4 साल बाद हुआ तलाक; आखिर क्यों नहीं चल पाया हंसिका-सोहेल का रिश्ता
Hansika Motwani Divorce: फिल्मी दुनिया के सितारों के रिश्ते जितनी जल्दी बनते हैं, उतनी ही जल्दी उनमें दरार आ जाती है. वहीं कुछ रिश्ते तो खत्म ही हो जाते हैं. वहीं अब सेलेब्स की तलाक की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो चुका है. यह नाम बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का है. पिछले काफी समय से हंसिका की शादी-शुदा जिंदगी में चल रही अनबन को लेकर सुर्खियों में थी. वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी पति सोहेल कथुरिया संग तलाक ले लिया है. शादी के महज तीन साल बाद हंसिका और सोहेल की राहें जुदा हो चुकी है.
फैमिली कोर्ट में लिया तलाक
मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने मोटवानी के अलग होने की अर्जी देने के बाद उनके आपसी समझौते को मंज़ूरी दे दी. वहीं एक्ट्रेस ने किसी तरह की कोई एलिमनी नहीं मांगने का फैसला किया.
हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक
कोर्ट में हंसिका मोटवानी के वकील, अदनान शेख ने बताया कि शादी के बाद दोनों ज़्यादा समय तक साथ नहीं रहे. बहुत जल्दी, उन्हें एहसास हो गया कि वे एक ही पेज पर नहीं थे, उनका नेचर अलग था. इसलिए दोनों अलग होना चाहते हैं.
2 जुलाई, 2024 से रह रहे अलग
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया के रिश्ते में तनाव आ गया था, लेकिन फिर भी वे बातचीत करके आपसी सहमति से तलाक पर सहमत हो गए. उन्होंने 4 दिसंबर, 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की.
हंसिका मोटवानी के पति कौन हैं?
हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर, 2022 को बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से शादी की. शादी का फंक्शन कई दिनों तक चला था. सोहेल खतूरिया ने पेरिस में एफिल टावर के सामने घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज किया.
शादी से पहले अच्छे दोस्त थे कपल
हंसिका और सोहेल खतूरिया लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं. वे बिजनेस एसोसिएट भी हैं और पहले भी कई इवेंट कर चुके हैं. सोहेल मुंबई के एक एंटरप्रेन्योर हैं.
रिंकी बजाज कौन हैं?
रिंकी बजाज की पहली शादी सोहेल खतूरिया से हुई थी. 2016 में कुछ समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली.
रिंकी बजाज और हंसिका मोटवानी
रिंकी बजाज और हंसिका मोटवानी की सबसे अच्छी दोस्त थीं. सोहेल और रिंकी ज़्यादा समय तक साथ नहीं रह पाए और दो साल बाद अलग हो गए.