• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Love Rashifal 12 March 2026: कौन करेगा गर्लफ्रेंड को I Love You कहने की पहल, किसका पार्टनर होगा खफा; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Love Rashifal 12 March 2026: कौन करेगा गर्लफ्रेंड को I Love You कहने की पहल, किसका पार्टनर होगा खफा; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Love Rashifal 12 March 2026 | Love Rashifal Tomorrow | Love Horoscope Tomorrow: गुरुवार (12 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 12, 2026 9:39:16 AM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को अपने पार्टनर को समय दें और उनकी इच्छाओं को पूरा करें. गुरुवार को पार्टनर की बातों को अनदेखा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा. यहां पर यह भी ध्यान रखें कि लव पार्टनर की बातों को अहमियत नहीं देने पर आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

कोई अनबन है तो लव पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. जिंदगी और रिश्ते दोनों खुशहाल बनाने हैं तो अपने पार्टनर से मतभेद दूर करें. पुरानी बातों को लेकर चल रहा विवाद खत्म करें. आप अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर गुरुवार को आपके साथ समय बिताएगा. हालांकि कुछ बातों को लेकर आप दोनों में मतभेद बने रहेंगे. कुल मिलाकर बहुत दिन से चल रही अपने पार्टनर के साथ दूरी गुरुवार को खत्म होगी, लेकिन रिश्ते पूरी तरह से सामान्य होने में समय लगेगा.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

सिंगल की जिंदगी में खुशियां आएंगी, क्योंकि मनचाहे साथी से आपकी शादी की पक्की होने जा रही है. अपने पार्टनर से अपने मन की बात आप गुरुवार को बोल सकते हैं. जिस बात को आप मन में दबाए हुए हैं और आपका पार्टनर भी उस बात को सुनना चाहता है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

गुरुवार का दिन सिंगल लोगों के लिए प्रपोज के लिहाज से अच्छा है. यदि अभी तक आपने अपने मन की बात पार्टनर से नहीं की है, तो आप भी यह काम कर सकते हैं. अपने पार्टनर को आप अपने मन की बात बोल सकते हैं. आपका पार्टनर खुश दिखाई देगा.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए हां कह सकता है. इसके बाद यानी इस खुशी में आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं. उनकी इच्छाओं को पूरा करें. कुल मिलाकर बहुत दिन से जिस बात को लेकर आपके मन में इंतजार था, वह पूरा होने वाला है.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

लव लाइफ के लिए गुरुवार का दिन बहुत अच्छा है. आपका पार्टनर अपने मन की बात को आपसे बोल सकता है. गुरुवार को आपका पार्टनर बहुत खुश दिखाई देगा. अपने पार्टनर के साथ गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. लव पार्टनर अपने मन की बात बोल सकता है.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

लव कपल के रिश्ते के लिए अच्छा होगा आप नकारात्मक स्थिति न बनाएं. आपसी मतभेद को खत्म करने का प्रयास करें. आपका पार्टनर आपसे कुछ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकता है. वह आप दोनों के बीच चल रहे तनाव को दूर करने के लिए पहल कर सकता है.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है. साथ ही गुरुवार को आपका खर्चा हो सकता है. आपका पार्टनर गुरुवार को मन खोलकर शॉपिंग कर सकता है. ऐसे में आपके ऊपर कुछ आर्थिक भार आ सकता है. सिंगल को चाहिए कि वह पार्टनर के सामने मां की बात कहें. आपका संबंध मजबूत होगा. आपका पार्टनर आपके साथ सहयोगी बनेगा.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है. आप दोनों के बीच कोई तीसरा व्यक्ति मतभेद उत्पन्न कर सकता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर पुरानी समस्याओं का समाधान निकालें. उनके मन में चल रही शंकाओं को दूर करें.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

लव कपल के बीच चल रही प्रॉब्लम दूर होगी. गुरुवार को आपका पार्टनर आपके साथ समय बिताएगा. इसके बाद अपने पार्टनर के साथ खुश नजर आएंगे. अनबन खत्म होने के बाद आपका पार्टनर भी आपकी बातों को महत्व देगा. बहुत दिन से आप दोनों जो बात करना चाहते हैं तो वह बात सामने आएगी.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

लव कपल के बीच चल रहे मतभेद गुरुवार को आपकी समस्या का कारण बन सकता है. किसी गलत आरोप में आप उलझ सकते हैं. आपके दुश्मन भी आपके लव पार्टनर को भड़काएंगे. ऐसे में अच्छा होगा बैठकर समस्या का समाधान निकालें. गलतफहमी के चलते बिगड़े रिश्ते को बचाने का प्रयास करें.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.