Healthy Breakfast Benefits: नाश्ते में पिए ये 5 टेस्टी स्मूदीज, दिन भर शरीर रहेगा स्वस्थ…!
Healthy Breakfast Benefits: हाई-प्रोटीन स्मूदी दिन की शुरुआत के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. ये न केवल पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं बल्कि विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं. सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार होने वाली ये स्मूदीज आपको हेल्दी एनर्जी देती हैं और अनहेल्दी स्नैक्स से बचाती हैं.
स्ट्रॉबेरी-चिया स्मूदी
चिया सीड्स और स्ट्रॉबेरी मिलाकर बनती है. बादाम मिल्क या दही डालकर ब्लेंड करें. प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर, स्वाद के लिए शहद मिलाया जा सकता है.
पालक-पीनट बटर-केला स्मूदी
पालक, केला और पीनट बटर का कॉम्बिनेशन. केफीर या दही डालकर ब्लेंड करें. जल्दी बनने वाली ये स्मूदी प्रोटीन और फाइबर दोनों देती है.
फ्लैक्स सीड्स स्मूदी
वर्कआउट के बाद अलसी (फ्लैक्स सीड्स) और केला, पीनट बटर, दही या सोया मिल्क मिलाकर बनाएं. न्यूट्रिएंट्स और प्रोटीन से भरपूर, एनर्जी बूस्ट देती है.
मिक्स्ड बेरी स्मूदी
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी मिलाकर बनाएं. ग्रीक योगर्ट या सोया मिल्क डालें. चिया सीड्स से एक्स्ट्रा फाइबर. प्रोटीन रिच और विटामिन्स से भरपूर.
चॉकलेट-स्ट्रॉबेरी प्रोटीन स्मूदी
सोया मिल्क, दही, स्ट्रॉबेरी, केला और कोको पाउडर ब्लेंड करें. हेल्दी और चॉकलेटी स्वाद के साथ शुगर की जरूरत नहीं.
स्मूदी से वजन कंट्रोल
हाई-प्रोटीन और फाइबर युक्त स्मूदी लंबे समय तक पेट भरा रखती है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स लेने की इच्छा कम होती है और वजन कंट्रोल में रहता है.
स्मूदी से एनर्जी बूस्ट
ब्रेकफास्ट में स्मूदी पीने से दिन भर एनर्जी मिलती है. प्रोटीन और मिनरल्स बॉडी को एक्टिव रखते हैं और मानसिक फोकस भी बढ़ाते हैं.