Kal ka Rashifal 06 March 2026: किसी का होगा घाटा तो किसी का एक्सीडेंट, घर से निकलने से पहले जान लें सभी 12 राशियों का हाल
Kal ka Rashifal 06 March 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैदिक पंचांग के अनुसार, वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (6 मार्च, 2026) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पड़ रही है. भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी शुक्रवार को ही है. कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि शाम 05 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (05 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
मेष राशि के जातकों को दिन शुक्रवार को अच्छा नहीं रहेगा. वाहन का उपयोग संभाल कर करें. परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है. कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा. शुक्रवार का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इसके अलावा व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है.
वृषभ दैनिक राशिफल
शुक्रवार को वृषभ राशि के जातकों की किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. किसी नए कार्य का शुभारंभ करते हैं तो दिन अच्छा है. लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. मित्रों और संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं.
मिथुन दैनिक राशिफल
शुक्रवार को कोई बड़ी रकम व्यापार में लगाएं तो सोच विचार कर निर्णय लें, क्योंकि व्यापार-व्यवसाय में घाटा हो सकता है. अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है. शुक्रवार को आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं. परिवार में अपनों का साथ मिलेगा.
कर्क दैनिक राशिफल
आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कोई बड़ी डील शुक्रवार को हो सकती है. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में हैं तो मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे.
सिंह दैनिक राशिफल
शुक्रवार को परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. इसके साथ ही लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं और नया मकान भी खरीद सकते हैं. वैसे तो पूरा का दिन आपका सामान्य रहेगा, लेकिन शाम को किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा. आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं. इसमें दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा पुराने सहयोगियों का भी साथ मिलेगा.
कन्या दैनिक राशिफल
शुक्रवार को व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. शुक्रवा का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो शुक्रवार शाम तक आपको सफलता मिलेगी. दफ्तर में आपके सहयोगी बहुत खुश हैं. ऐसे में आपका प्रमोशन भी हो सकता है. परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आपकी शादी से जुड़ा निर्णय परिवार के लोग ले सकते हैं.
तुला दैनिक राशिफल
तुला राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. शुक्रवार के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं. किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग भी बनेगा. किसी कार्य विशेष के लिए शुक्रवार को आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है. कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, परिवार में अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, पत्नी से मतभेद दूर होंगे. शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. बहुत दिन से जिस कार्य की सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपका वह काम पूरा होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा. कोई नई कार्य योजना बनेगी.
धनु दैनिक राशिफल
कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है. व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी. शुक्रवार के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा. आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे. शुक्रवार को वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है.
मकर दैनिक राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा. नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है. परिवार में माहौल शानदार रहेगा. शुक्रवार शाम को आप परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं. आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं या फिर प्रॉपर्टी के लिए कोई डील फाइनल कर सकते है. साथ ही स्वास्थ्य में आपको लाभ महसूस होगा.
कुंभ दैनिक राशिफल
शुक्रवार को परिवार में शुभ काम के योग हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा. सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. बदलते मौसम के चलते सेहत बिगड़ सकती है. व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है. रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है. कोई बड़ी साझेदारी बिजनेस में कर सकते हैं.
मीन दैनिक राशिफल
परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है. शुक्रवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. दोस्तों से पैसे को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. बिजनेस में नुकसान हो सकता है और कोई बड़ा ऑफर भी हाथ से निकल सकता है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.