Naga Konyak Tribes: यहां दुल्हन नहीं, दूल्हा लाता है दहेज! दुनिया के इस अनोखे समाज की हैरान कर देने वाली परंपरा
Naga Konyak Tribes: नागालैंड की पहाड़ियों में बसी जनजातियों का इतिहास काफी गौरवशाली है. यह जनजातियां उतनी ही रहस्यमयी होती है. ‘हेडहंटिंग’ यानी दुश्मन का सिर काटकर लाने की परंपरा निभाने वाले दुनियाभर में मशहूर ये समुदाय एक नया भविष्य लिख रहे हैं. कोन्याक योद्धाओं के चेहरे मेंटैटू या फिर हाथ से बुने रंगीन शॉलों तक, इनकी हर चीज के पीछे एक कहानी और राज छिपा हुआ है. आइए जानते हैं, आखिर खूंखार योद्धा आज शिक्षा और कानून के रास्ते पर किस तरह से अपनी संस्कृति को सहेज रहे हैं.
जनजातियों का बदलता रूप
नागालैंड की जनजातियां खासतौर से कोन्याक समुदाय, अपने युद्ध कौशल और अनूठी परंपराओं के लिए मशहूर हैं. पुराने समय में नागा समाज में दुश्मन का सिर काटकर लाने की परंपरा खूब प्रचलित थी, इस प्रथा को केवल हिंसा नहीं बल्कि बहादुरी और समाज में सम्मान का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि दुश्मन का सिर गांव में लाने से वहां की सुरक्षा और भी ज्यादा मजबूत हो जाती है. साथ ही फसलों की पैदावार भी अच्छी होती है.
कैसे खत्म हुई ये परंपरा?
दशकों से चली आ रही यह परंपरा 1960 के आसपास पूरी तरह से खत्म हो गई. इसके पीछे कई कारण थे. ईसाई धर्म के तेजी से फैलाव और आधुनिक सरकारी कानूनों के सख्त होने के बाद इस हिंसक प्रथा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया. आज यह प्रथा इतिहास के पन्नों, बुजुर्गों की कहानियों और वयोवृद्ध योद्धाओं के चेहरे पर बने टैटू के निशान फिलहाल जीवित हैं.
कपड़ों और शॉलों में छिपा राज़
नागा समाज में पहनावे का महत्व केवल अपने शरीर को छिपाना नहीं है. बल्कि हाथ से बुने यह शॉल और कपड़े व्यक्ति की पूरी पहचान को उजागर करते हैं. इस जनजाती की शॉल का रंग, डिजाइन और पैटर्न काफी अलग होता है.
सांस्कृति को महत्व
पहले समय में शॉल पहनने का अधिकार केवल उन्हीं योद्धाओं का होता था, जो युद्ध में अपनी वीरता को साबित करता है. नागा महिलाएं इन शॉलों को बड़े मुश्किल के साथ बुनते हैं. यह उनकी सांस्कृति का अहम हिस्सा है.
शादी में लड़के देते हैं दहेज
शादी-ब्याह के मामले में नागा जनजातियों में दहेज की परंपरा उल्टी है. इसमें लड़के का परिवार लड़की के परिवार को दहेज यानी नकद राशि देता है. शुरुआत में यह परंपरा लड़की के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ पालन-पोषण के लिए माता-पिता को धन्यवाज देने के रुप में शुरु हुई थी. हालांकि, बदलते समय यह प्रथा कुछ गरीब परिवारों के लिए आर्थिक चुनौती भी बन जाती है.
आधुनिकता की तरफ कदम
आज का नागा समाज तेजी से बदल रहा है. शिक्षा के प्रसार, आधुनिक सोच और संवैधानिक कानूनों के प्रभाव ने पुरानी रुढ़ियों को पीछे छोड़ने का काम किया है.
नए युग में प्रवेश
अब नागा युवा डॉक्टर , इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं. अपनी जुड़े रहते हुए भी नागालैंड के लोग अब शांति और प्रगति के नए युग में प्रवेश कर चुके हैं.