• Home>
  • Gallery»
  • मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज, रोजाना 10 मिनट करती हैं चाइनीज एक्सरसाइज; जानें इसके फायदे

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज, रोजाना 10 मिनट करती हैं चाइनीज एक्सरसाइज; जानें इसके फायदे

Malaika Arora Chinese Exercise Benefits: फिटनेस की जब भी बात होती है, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम लिस्ट में सबसे पहला आता है. क्योंकि, एक्ट्रेस 50 साल की होने के बाद भी बेहद खूबसूरत और फिट रहती है. उनकी फिटनेट ऐसी है, कि वह 25 साल की उम्र के लोगों को भी टक्कर दे दें. जिम और योगा के साथ मलाइका चाइनीज एक्सरसाइज भी करती है. वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में चल रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर किया है. 


By: Preeti Rajput | Published: March 5, 2026 12:38:11 PM IST

Malaika Arora Fitness - Photo Gallery
1/7

10 मिनट की मैजिकल एक्सरसाइज?

मलाइका जो एक्सरसाइज करती है, वह चीन की पुरानी परंपराओं से लिया गया है. इसे 'ची गोंग' (Qi Gong) या 'खड़े होकर की जाने वाली स्ट्रेचिंग' के नाम से भी जाना जाता है. इसमें शरीर को बहुत तेजी के साथ नहीं हिलाना होता है. इस एक्सरसाइज को धीमी गति और गहरी सांसों के साथ किया जाता है.

malaika arora - Photo Gallery
2/7

कैसे करें शुरुआत?

इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी भारी मशीन की जरुरत नहीं है. बस एक जगह शांत खड़ो हो जाएं, पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखें और धीनी गति से हाथों को ऊपर-नीचे लाते वक्त गहरी सांस लें. एक जगह पर सीधे खड़े हो जाएं, थोड़ा सा खुद को झुकाकर हाथों को सीने के पास रखकर गहरी सांस लेते हुए पहले राइट और फिर लेफ्ट घूमें. फिर सीधे खड़े होकर गहरी सांस लेते हुए, थोड़ा जम्प करें. फिर पैरो को फैलाकर दोनों हाथों को राइट लेफ्ट सांस छोड़ते और लेते हुए करें. फिर थोड़ा झुकाकर अपने हाथों को ऊपर नीचे करते हुए इस एक्सरसाइज को करें.

Malaika Arora - Photo Gallery
3/7

फुल बॉडी डिटॉक्स

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर के भीतर जमा गंदगी बाहर निकालने में मदद मिलती है. जब हम धीमी गति से हाथ-पैर हिलाते हैं और गहरी सांस लेते हैं, तो शरीर में ऑक्सीजन का लेकर बढ़ता है, जिससे खून साफ हो जाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज, रोजाना 10 मिनट करती हैं चाइनीज एक्सरसाइज; जानें इसके फायदे - Photo Gallery
4/7

तनाव-टेंशन

10 मिनट की एक्सरसाइज से स्ट्रेस को कम करने में काफी मदद मिलती है. यह दिमाग को शांत करने और फ्रेश महसूस कराने में मदद करता है.

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज, रोजाना 10 मिनट करती हैं चाइनीज एक्सरसाइज; जानें इसके फायदे - Photo Gallery
5/7

लचीलापन

चाइनीज एक्सरसाइज जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाती है. इसलिए मलाइका आज भी काफी फिट हैं.

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज, रोजाना 10 मिनट करती हैं चाइनीज एक्सरसाइज; जानें इसके फायदे - Photo Gallery
6/7

डाइजेशन

हल्का मूवमेंट करने से पेट की चर्बी भी कम होती है. यह एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे खाना जल्दी पच जाता है.

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज, रोजाना 10 मिनट करती हैं चाइनीज एक्सरसाइज; जानें इसके फायदे - Photo Gallery
7/7

एनर्जी लेवल

मलाइका की यह एक्सरसाइज 10 मिनट निकालकर अगर आप करते हैं, तो एनर्जी लेवल बढ़ सकता है.